एक्सप्लोरर

रायपुर: पुलिस ने मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों को किया ढेर, जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों को मार गिराया है. इस घटना में सशस्त्र सीमा बल का जवान घायल हो गया है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों को मार गिराया है. वहीं इस घटना में सशस्त्र सीमा बल का जवान घायल हो गया है.

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को भाषा को बताया कि कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसरंडा गांव के करीब सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों को मार गिराया है. सुंदरराज ने बताया कि कोसरंडा गांव स्थित सशस्त्र सीमा बल :एसएसबी: के 33वीं बटालियन के शिविर से एसएसबी और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था. आज सुबह करीब आठ बजे दल जब क्षेत्र में था तब माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

माओवादियों के शव समेत हथियार हुए बरामद- पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि माओवादियों के हमले का सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया. कुछ देर तक मुठभेड़ के बाद माओवादी वहां से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों के शव समेत एसएलआर बंदूक समेत तीन हथियार बरामद किए गए.

सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एसएसबी का प्रधान आरक्षक अमन घायल हो गया है. उसे हल्की चोटें आई है. घायल जवान को अंतागढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की पहचान नहीं हो पाई है. क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget