एक्सप्लोरर

धीमी शुरुआत के बाद मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 4 दिन में 10 राज्यों को किया कवर, मुंबई में बारिश का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बीएमसी पूरी तरह अलर्ट पर है. स्काइमटे वेदर ने कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश होगी.

नई दिल्ली: धीमी शुरुआत के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ी है और पिछले चार दिनों में मानसून ने 10 राज्यों को कवर किया है. इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है जो भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत जैसा है. राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है.

वहीं दिल्ली में दो दिनों से हल्की-हल्की हवाएं चल रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. स्काइमेट वेदर ने देर रात कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश होगी. मुंबई की बात करें तो यहां आज और कल भारी बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तर पूर्व के राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

मानसून की रफ्तार शुरुआत में धीमी रही थी. देश में बारिश का मौसम एक जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलता है, लेकिन 22 जून तक मानसून में औसतन 39 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के 36 उपसंभागों में से 25 प्रतिशत ने ‘कम’ वर्षा दर्ज की है जबकि छह उपसंभागों में ’‘बेहद कम बारिश’ दर्ज की गई है.

ओडिशा और लक्षद्वीप संभागों में ‘सामान्य’ वर्षा दर्ज की गई है. जम्मू-कश्मीर और पूर्वी राजस्थान में ‘ज्यादा’ बारिश दर्ज की गई है जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ‘बहुत ज्यादा बारिश’ दर्ज की गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के चार संभाग हैं. पूर्व और उत्तर पूर्व, दक्षिणी प्रायद्वीप, मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत. पूर्व एवं उत्तर पूर्व संभाग में पूर्वोत्तर के राज्य, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल आते हैं. इन सभी क्षेत्रों में कम बारिश हुई है.

मध्य भारत के 10 उपसंभागों में से सिर्फ ओडिशा में सामान्य बारिश हुई है. महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र सहित चार उपसंभागों में ‘बेहद कम’ बारिश हुई है. इन क्षेत्रों के जलाशयों में भंडारण बिलकुल निचले स्तर पर पहुंचने के कारण यहां सूखे जैसी स्थिति है. पूर्वी मध्य प्रदेश उपसंभाग में भी ‘बेहद कम’ वर्षा दर्ज हुई है.

मध्य भारत के गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ उपसंभागों में भी ‘कम’ वर्षा दर्ज की गई है. हालांकि चक्रवात 'वायु' ने जरूर बारिश की कमी से कुछ राहत दिलायी है. इन दो उपसंभागों में नौ जून तक बारिश की कमी 100 प्रतिशत तक थी.

भीषण जल संकट से जूझ रहे चेन्नई, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल उप संभाग में करीब 38 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई. हालांकि स्थिति में थोड़ा सुधार दिख रहा है. मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और विदर्भ के अधिकतर हिस्सों में मानसून आगे बढ़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget