एक्सप्लोरर

आज से शुरू होगी रामायण सर्किट स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन, जानें क्या है किराया और कहां-कहां कर सकेंगे दर्शन

श्री रामायण यात्रा नाम की इस ट्रेन में सात शहरों से यात्री बैठ सकेंगे. इस ट्रेन में कुल 800 यात्रियों की क्षमता है. आज से शुरू हो रहा टूर 16 रातों और 17 दिनों का होगा.

नई दिल्ली: रामायण में दर्शाए गए भगवान राम से संबंधित तीर्थ स्थलों का दर्शन कराने वाली इस ट्रेन का नाम ‘श्री रामायण यात्रा’ है. इस स्पेशल ट्रेन को पिछले साल भी चलाया गया था जिसमें यात्रियों ने काफ़ी दिलचस्पी दिखाई थी. इससे उत्साहित हो कर आईआरसीटीसी इसे रीलॉन्च कर रही है.

श्रीलंका के लिए अलग से है पैकेज ‘श्री रामायण यात्रा’ नाम से ये ट्रेन आज, 3 नवम्बर से जयपुर से शुरू होगी और दिल्ली से यात्रियों लेते हुए आगे बढ़ेगी. इस यात्रा में यात्रियों को दो पैकेज दिए गए हैं. पहले पैकेज में यात्री देश के भीतर के भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे और दूसरे पैकेज के यात्री इन तीर्थ स्थलों के अलावा श्रीलंका स्थित भगवान राम से जुड़े स्थलों का भी दर्शन कर सकेंगे. श्रीलंका के लिए आईआरसीटीसी ने हवाई यात्रा का अलग इंतज़ाम किया है.

सात शहरों से यात्री इस ट्रेन में बैठ सकते हैं श्री रामायण यात्रा नाम की इस ट्रेन में केवल सात शहरों से यात्री बैठ सकेंगे. जयपुर से चल कर ये अलवर, रेवाडी, दिल्ली सफदरजंग, ग़ाज़ियाबाद, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ में यात्रियों को लेगी. इसके बाद की यात्रा में नए यात्री नहीं जुड़ सकेंगे.

कौन-कौन से तीर्थ स्थल जा सकेंगे इसमें यात्री भगवान राम से जुड़े “रामायण पथ” को देख सकेंगे. इसके अंतर्गत प्रमुख स्थलों में अयोध्या स्थित राम जन्मभूम और हनुमानगढ़ी, नंदीग्राम में भारत मंदिर, बिहार के सीतामढ़ी में सीता मंदिर, नेपाल का जनकपुर, वाराणसी का तुलसी मानस मंदिर और संकटमोचन मंदिर, यूपी के सीतामढ़ी का सीता समाहित स्थल, प्रयाग का त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर, भारद्वाज आश्रम, श्रिंगवेरपुर में शृंगी ऋषि आश्रम, चित्रकूट में रामघाट और सतिअनसुईया मंदिर, नासिक में पंचवटी, हम्पी में अंजनाद्री हिल्स, हनुमान जनम स्थल और रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर हैं.

कितना किराया होगा रविवार से शुरू हो रहा टूर 16 रातों और 17 दिनों का सफ़र है. इस ट्रेन में कुल 800 यात्रियों की क्षमता है. भारतीय सीमा के अंतर्गत सभी तीर्थ स्थलों के लिए जयपुर से प्रति यात्री किराया 16065 रूपए है. ट्रेन में खाने और तीर्थ स्थलों तक जाने आने की बस की व्यवस्था और धर्मशाला की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से होगी. जिसका अलग से चार्ज नहीं लगेगा.

श्रीलंका वाले हिस्से की जानकारी श्रीलंका के राम तीर्थ स्थलों के लिए जिन यात्रियों को जाना है उन्हें 17 वें दिन चेन्नई में ट्रेन से उतार कर इकॉनमी क्लास से श्रीलंका एयरलाइंस के हवाई जहाज से कोलम्बो ले जाया जाएगा. वहां उन्हें तीन अलग अलग स्थलों पर तीन रातों के लिए होटलों में ठहराया जाएगा ताकि वो सम्बंधित तीर्थ स्थल देख सकें. श्रीलंका की इस यात्रा के लिए अलग से कुल टिकट प्रति व्यक्ति 36950 रुपए है. श्रीलंका टूर के लिए सिर्फ़ 40 सीटें ही रखी गई हैं. श्रीलंका के प्रमुख तीर्थ स्थलों में सीता माता मंदिर, अशोक वाटिका, विभीषण मंदिर और मुन्नेश्वरम-मुन्नावरी स्थित शिव मंदिर दिखाए जाएंगे.

18 नवम्बर से चलेगी रामायण एक्सप्रेस देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को इस यात्रा का लाभ मिल सके इसके लिए एक दूसरे रूट से भी ‘रामायण एक्सप्रेस’ नाम की एक ट्रेन 18 नवम्बर को चलाई जा रही है. ये ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर से शुरू होगी और रास्ते के बारह स्टेशनों से यात्रियों को लेते हुए आगे बढ़ेगी. इंदौर के बाद यात्री देवास, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सिहोर, बैरागढ भोपाल, विदिशा, गंज बसोदा, बीना, ललितपुर और झाँसी से इस ट्रेन में बैठ सकते हैं. लौटते समय यात्री नागपुर, इटारसी, होशंगाबाद, बैरागढ भोपाल, सिहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन, देवास और इंदौर में उतर सकते हैं. जल्द ही ऐसी एक ट्रेन को मुंबई से भी रवाना किया जाएगा.

18 नवम्बर की रामायण एक्सप्रेस का किराया इंदौर से चलने वाली इस ट्रेन में थर्ड एसी का प्रति व्यक्ति किराया 17,325/- रूपए और स्लीपर क्लास का किराया 14,175/- रूपए रखा गया है. इसमें खाने और बस आदि का किराया सम्मिलित है.

पिछले साल फ़ुल रही थी रामायण एक्सप्रेस पिछले साल 14 दिसम्बर को इस ट्रेन को दिल्ली सफदरजंग से चलाया गया था. तब इसके सभी टिकट एक हफ़्ते में ही बिक गए थे. यहां तक कि इस यात्रा के श्रीलंका वाले हिस्से के यात्री भी पूरी तादात में थे. आईआरसीटीसी से पिछले साल ऐसी कुल चार ट्रेनें चलाईं थीं जिनमें से जयपुर, राजकोट और मदुरै से भी एक-एक ट्रेनें चलाई गई थीं. सभी ट्रेनें फुल रही थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget