एक्सप्लोरर

Vande Bharat Stone Pelting: 'वंदे भारत ट्रेन पर निशान पथराव की वजह से नहीं...', रेलवे की तरफ से आया बयान

Vande Bharat Stone Pelting: बंगाल में रविवार को कथित पथराव की घटना एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना थी. वंदे भारत एक्सप्रेस के सी14 डिब्बे में पत्थर फेंके गए थे.

Vande Bharat Stone Pelting: पश्चिम बंगाल में बोलपुर के रेलवे स्टेशन पर कथित पथराव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को दो मिनट की जगह 10 मिनट तक रोका गया था. इसके एक दिन बाद, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने कहा है कि पथराव की ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. एनएफआर ने मामले की प्राथमिक जांच किए जाने के बाद यह बयान आया है.

NFR ने कहा, "यह एक अफवाह थी क्योंकि कुछ यात्रियों ने दावा किया कि उन्होंने एक आवाज सुनी थी.वह आवाज पथराव के कारण नहीं थी. खिड़की पर खरोंच के निशान पत्थरबाजी के कारण नहीं थे." 

हफ्ते में दूसरी घटना

रविवार को कथित पथराव की घटना एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना थी. यह घटना पश्चिम बंगाल में हुई है. वंदे भारत एक्सप्रेस के सी14 डिब्बे में पत्थर फेंके गए थे. हालांकि पथराव में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच चल रही है. अब तक मिले सीसीटीवी फुटेज में यह देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारियों को घटना पर ध्यान देते हुए दिखाया गया है. घटना उक्त स्टेशन को पार कर मालदा स्टेशन पहुंचने से पहले हुई है.
 
पहले भी हो चुके है हमले

इससे पहले पश्चिम बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था. अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में पता चला था कि यह घटना तब हुई जब ट्रेन बिहार से गुजर रही थी. बीजेपी ने घटना की जांच के लिए एनआईए के हस्तक्षेप की मांग की थी.

पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई थी. पीएम मोदी खुद पश्चिम बंगाल जाकर ट्रेन का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन उसी दिन उनकी मां का देहांत हो गया था और पीएम मोदी ने अपना दौरा रद्द कर दिया था. 

ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: 'थरूर में पीएम बनने की क्षमता, कांग्रेस नहीं मानेगी'- केरल में नायर समुदाय के प्रमुख संगठन का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
India Japan Summit 2026: भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली संयुक्त परियोजना, PM मोदी ने इसके सामरिक फायदे
भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली संयुक्त परियोजना, PM मोदी ने इसके सामरिक फायदे

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget