एक्सप्लोरर

Festival Special Train: दीवाली और छठ पर बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे का तोहफा, चलेगी राजधानी स्‍पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

Special Train News: रेलवे इस बार अपने प्रीमीयम कस्टमर के लिए भी त्योहारों पर स्पेशल ट्रेन चला रहा है. इन ट्रेनों में पैंट्री कार की भी सुविधा रहेगी .

special trains on diwali and chhath: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में रेलवे ने दिवाली और छठ के मौके पर देश के पूर्वी हिस्से के तरफ 104 त्योहार स्पेशल ट्रेनों को चला रहा है. इन ट्रेनों में किराया कम होने के कारण काफी भीड़ भरी रहती है. ऐसे में जो यात्री अधिक किराया दे कर भी बेहतर सुविधाएं चाहते हैं उनके लिए भी रेलवे ने इस बार खास इंतजाम किया है. इसके लिए रेलवे ने राजधानी स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है. इसकी बुकिंग बुधवार सुबह से शुरू होगी .

इन दिनों दिल्ली और पटना के बीच हवाई यात्रा का टिकट 15 हज़ार से 20 हज़ार रूपए तक मिल रहा है. ऐसे में रेलवे ने इस बार अपने प्रीमियम कैटेगरी के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से पटना के बीच में चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के साथ एक और डुप्लीकेट या क्लोन राजधानी चलाने का फैसला किया है. यात्री इस ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर टिकट काउंटर से कल यानी बुधवार की सुबह से करा सकेंगे.

स्पेशल राजधानी ट्रेन का शेड्यूल

नई दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल राजधानी ट्रेन के खुलने का समय रात 7.10 बजे है और यह अगले दिन सुबह 6.50 बजे पटना पहुंचेगी. 02250 नई दिल्‍ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल राजधानी ट्रेन 22 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को नई दिल्‍ली से सांय 07.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.50 बजे पटना पहुंचेगी. उधर से वापसी में 02249 पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 23 और 26.10.2022 को पटना से सुबह 09.00 बजे प्रस्थान करेगी. उसी दिन सांय 08.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

कहां कहां रुकेगी स्पेशल राजधानी ट्रेन 

नई दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन रास्ते में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन तथा पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी. रेलवे पहली बार अपने प्रीमियम कैटेगरी की यात्रियों को ध्यान में रखकर नई दिल्ली से पटना रूट के लिए राजधानी स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है.

पैंट्री कार की भी रहेगी सुविधा
स्पेशल राजधानी की न केवल टाइमिंग लगभग मुख्य राजधानी वाली रखी गई है बल्कि यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने ट्रेन में पैंट्री कार से लेकर कंबल व लीलन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिससे यात्रियों को खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं होगी. स्पेशल राजधानी ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, और थर्ड एसी यानी तीनो क्लास के डिब्बे मौजूद रहेंगे. इससे सभी कैटेगरी के यात्रियों के लिए सीट उपलब्ध हो सके.

ये भी पढ़ें : Global Investor Summit In UP: जीआईएस-23 में बड़े निवेश की जमीन तैयार, कंपनियां कर रहीं हैं यूपी आने का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget