एक्सप्लोरर

रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां का निधन, योगी-शिवराज समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का आज सुबह देहांत हो गया. खुद रेल मंत्री ने यह जानकारी अपने ट्वीट के जरिए दी.

नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां का आज सुबह निधन हो गया. केंद्रीय मंत्री ने मां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि उनकी मां ने उन्हें अपने स्नेह और प्रेम से हमेशा राह दिखाई. रेल मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "अपने स्नेह और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया. उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें. ॐ शांति."

अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया।

उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांतिः pic.twitter.com/mwlIks6TBJ — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 6, 2020

">

रेल मंत्री के सहयोगियों और तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "चंद्रकांता गोयल जी के निधन पर गहरा दुख हुआ. चंद्रकांता जी तीन बार विधायक रहीं. जिंदगी भर सदा हसमुख रहीं और लोगों को हमेशा प्यार बांटने का काम किया. ॐ शांति."

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय पीयूष गोयल, माता-पुत्र का संबंध इस जगत का सबसे अनुपम नाता है. मातृ-शोक से बड़ा कोई शोक नहीं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पूज्य माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने परमधाम में स्थान दें. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं. ॐ शांति.'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'माताजी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं. पीयूष गोयल जी, माताजी का आशीर्वाद और स्नेह आप और हम सभी लोगों पर सदैव बना रहेगा. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.'

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्विटर पर लिखा, "चंद्रकांता जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे."

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट किया, "पीयूष गोयल भाई... मुझे मुंबई में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला था. वह लोगों की मदद के लिए हमेशा सबसे आगे रहती थी. उनकी आत्मा को शांति मिले."

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, "मैं अपने करीबी दोस्त पीयूष गोयल की मां की डेथ के बारे में सुनकर बहुत दुखी हुआ हूं."

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget