एक्सप्लोरर

Raid: आप के गोवा प्रभारी दीपक सिंगला के घर पर ईडी की छापेमारी

ED Raid On Deepak Singla House: दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय लगातार एक्शन में है.

ED Raid: दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक और आम आदमी पार्टी (आप) नेता के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दीपक सिंगला दूसरे आप नेता हैं जिनके घर पर ईडी की रेड पड़ी है. 

दीपक सिंगला आप के पूर्व प्रत्याशी हैं. उन्होंने विश्वास नगर से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा था. साथ ही वो गोवा के AAP प्रभारी और MCD के सह प्रभारी भी हैं. इससे पहले मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर भी ईडी ने 23 मार्च को छापेमारी की थी. दीपक सिंगला का गोवा से कनेक्शन होने की वजह से माना जा रहा है कि ये रेड कथित शराब घोटाले के संबंध में हो सकती है. 

हवाला के जरिए गोवा भेजे गए पैसे, ईडी का दावा

ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में दावा किया था कि हवाला के जरिए 45 करोड़ रुपये गोवा भिजवाए गए थे. दरअसल, ईडी ने दावा किया है कि शराब घोटाले में मिले पैसों का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के प्रचार में किया था. 

ईडी ने 22 मार्च को दावा करते हुए कहा था कि एक मनी ट्रेल का पता चला है जिसमें दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी. आप ने इन पैसों का इस्तेमाल पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में किया. एजेंसी ने अदालत को बताया था कि घोटाले में न सिर्फ 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई बल्कि रिश्वत देने वालों की ओर से कमाए गए मुनाफे में भी कमीशन लिया गया जो लगभग 600 करोड़ रुपये से भी अधिक है.

एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि साउथ ग्रुप से मिले 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने 2021-22 के गोवा चुनाव कैंपेन में किया. इसके साथ ही एजेंसी ने हवाला की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये पैसा 4 रास्तों से होकर गोवा तक पहुंचा था.

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर छिड़ा संग्राम, दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget