एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर छिड़ा संग्राम, दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज

Arvind Kejriwal Arrest Case: अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई है जिसपर सुनवाई होनी है. केजरीवाल का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सड़क पर संग्राम छिड़ा हुआ है. मंगलवार (26 मार्च) को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव के लिए सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी थी और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पांच बसों में भरकर अलग-अलग थाने ले जाया गया. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, विधायक सोमनाथ भारती और दिल्ली की डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला को पुलिस ने हिरासत में लिया था.

दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा की मांग पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. इधर अरविंद केजरीवाल की हिरासत के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में लगी याचिका पर आज बुधवार (27 मार्च) को सुनवाई होनी है.

अपनी गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने दी है चुनौती

अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी थी, लेकिन सुनवाई से ठीक पहले अर्जी वापस ले ली थी.

अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और तुरंत सुनवाई की मांग की थी. लेकिन होली की छुट्टियों की वजह से ऐसा नहीं हो सका. केजरीवाल ने अपनी याचिका में दलील दी कि उनकी गिरफ्तारी और हिरासत अवैध थी और वह तुरंत हिरासत से रिहा किए जाने के हकदार हैं. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच के सामने याचिका को सूचीबद्ध कर दिया गया है.

लोअर कोर्ट ने केजरीवाल को भेजा है इडी हिरासत में

21 मार्च को गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को निचली अदालत ने 28 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था. केजरीवाल इससे पहले 21 मार्च को गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे थे. हाई कोर्ट के इनकार के कुछ घंटे बाद ही ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंच गई थी और गिरफ्तार कर लिया. ईडी का कहना है कि आबकारी नीति भ्रष्टाचार के मामले में अरविंद केजरीवाल ही सरगना हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उसका इस्तेमाल भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए किया.

 ये भी पढ़ें:क्‍या कंगना ही देश की बेटी? मुझे तो मियां खलीफा के साथ टैग करके.... छलका नेहा राठौर का दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget