एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयान ने बढ़ा दी कांग्रेस की मुश्किलें, राजनीतिक गलियारों में उठ रहे हैं सवाल

अगले कुछ महीने में केरल,तमिलनाडु और पुडुचेरी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे वक्त पर राहुल गांधी के इस बयान को यह कहकर दरकिनार नहीं किया जा सकता कि उनकी जुबान फिसल गई हो.

नई दिल्ली: केरल की धरती पर उत्तर भारत बनाम दक्षिण भारत का बयान देना राहुल गांधी की सोची-समझी चुनावी रणनीति का हिस्सा है या फिर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है? बांटो व राज करो की बरसों पुरानी नीति वाला यह बयान कांग्रेस को सत्ता में लाने की बैसाखी बनेगा या फिर रही-सही लुटिया डुबोने वाला साबित होगा? ऐसे सवाल कांग्रेस मुख्यालय से लेकर राजनीतिक गलियारों में पूछे जा रहे हैं.

अगले कुछ महीने में केरल,तमिलनाडु और पुडुचेरी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे वक्त पर उनके इस बयान को यह कहकर दरकिनार नहीं किया जा सकता कि उनकी जुबान फिसल गई हो.

राहुल के नज़दीकी नेता मानते हैं कि उन्होंने दक्षिण भारतीयों की तारीफ करके चुनावी फायदा लेने का एक रिस्क भरा दांव खेला है. राहुल जानते हैं कि फिलहाल उत्तर भारत के किसी राज्य में चुनाव सिर पर नहीं हैं और ऐसे में उनकी इस बात को वहां के लोग जरा भी पसंद करते हैं, तो वह पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगा अन्यथा पार्टी जहां है, वहां से उसे और ज्यादा नुकसान नहीं होने  वाला.

हालांकि कांग्रेस उनके इस बयान का बचाव करते हुए उल्टे भाजपा पर हमलावर हुई है और उसने उत्तर व दक्षिण को बांटने का आरोप भगवा पार्टी पर जड़ दिया है. लेकिन कांग्रेस में सुझबूझ रखने वाले नेताओं के एक वर्ग के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक भी राहुल के इस बयान को अपरिपक्व व बचकाना मानते हैं. उनकी सोच है कि राहुल की इस बात से दक्षिणी राज्यों के चुनाव में कोई फायदा हो या न हो लेकिन उत्तर भारत के राज्यों के आगामी चुनाव में कांग्रेस को इसका नुकसान अवश्य उठाना पड़ सकता है.

भाजपा नेताओं ने इसे उत्तर भारतीयों का अपमान बताया है और आने वाले चुनाव में पार्टी जोरशोर से इस मुद्दे को उछालेगी. तब कांग्रेस की हालत वही होगी कि न निगलते बनेगा और न ही उगलते.

गौरतलब है कि अगले साल पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश समेत सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें से पंजाब को छोड़कर कहीं भी कांग्रेस सत्ता में नहीं है. इसलिए भाजपा नेतृत्व के लिये राहुल गांधी का यह बयान किसी रामबाण से कम नहीं साबित होने वाला है.

उल्लेखनीय है कि तिरुवनंतपुरम में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘पहले 15 वर्षों के लिए मैं उत्तर (भारत) से एक सांसद था. मुझे एक अलग प्रकार की राजनीति की आदत हो गई थी. केरल आने पर मुझे अलग तरह का अनुभव हुआ क्योंकि मैंने अचानक पाया कि लोग मुद्दों में रुचि रखते हैं और न केवल सतही तौर पर बल्कि मुद्दों की तह तक जाते हैं."

पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को हराने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें ‘‘एहसान फरामोश'' बताया और कहा कि इस तरह के व्यक्ति के बारे में लोकप्रिय कहावत है ‘‘थोथा चना बाजे घना.''

यह भी पढ़ें:

मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी किए जाने पर राहुल गांधी का तंज, 'हम दो हमारे दो' की बात दोहराई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget