एक्सप्लोरर

कर्नाटक: टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते राहुल गांधी के विमान की इमरजैंसी लैंडिंग, कांग्रेस ने की जांच की मांग

राहुल गांधी उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, कोगादू और मैसुरू जिलों में पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार के लिए दो दिन की यात्रा पर कर्नाटक गए हैं.

बेंगलुरू: कर्नाटक प्रचार के लिए दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान के कल अचानक तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद विमान की हुबली में इंमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. कांग्रेस ने इस मामले में जांच की मांग करते हुए हुबली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से भी की है. डीजीसीए की ओर से जांच का आश्वासन दिया गया है.

घटना को लेकर राहुल गांधी के करीबी कौशल विद्यार्थी ने कर्नाटक के डीजीपी को एक चिट्ठी भी लिखी, विद्यार्थी ने लिखा, ''राहुल जिस विमान में सवार थे, वह एकाएक बायीं तरफ झुक गया और विमान तेजी से नीचे चला गया तथा उसमें काफी कंपन हुई. यह घटना सुबह दस बजकर 45 मिनट पर हुई.''

चिट्ठी में लिखा है, ''मौसम सामान्य था और तेज हवा भी नहीं चल रही थी. विमान के संदिग्ध एवं ठीक से काम नहीं करने से साफ है कि उसमें कंपन होना और उसका नीचे चले जाना स्वभाविक या मौसम संबंधित नहीं था, बल्कि ऐसा किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ.’’ चिट्ठी के मुताबिक, ''विमान के साथ जानबूझकर की गयी छेड़छाड़ से जुड़े गंभीर सवालों को दरकिनार नहीं किया जा सकता और उनपर ध्यान देने तथा उसकी जांच करने का अनुरोध किया जाता है.’’

हुबली-धारवाड़ की पुलिस उपायुक्त रेणुका सुकुमार ने कहा, ‘‘हां, हमें विमान में अस्पष्ट गड़बड़ी की शिकायत मिली है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने आईपीसी की धारा 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाही) और 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्ति की सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत शिकायत दर्ज कर ली है.’’

रेणुका ने बताया कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के महासचिव शकीर सनादी द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत में विमान के दो पायलटों के नाम शामिल हैं. पत्र में कहा गया, ‘‘यह पता चला है कि विमान का ऑटोपायलट काम नहीं कर रहा था.’’ पत्र के अनुसार विमान तीसरी कोशिश के बाद दिन में करीब 11 बजकर 25 मिनट पर हुबली हवाईअड्डे पर उतरा. इसमें कहा गया, ‘‘विमान के पायलट भी डरे हुए थे और उन्होंने माना कि स्थिति भयावह एवं असामान्य थी.’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘राहुल गांधी सुरक्षित लैंड कर गए. आज एक गंभीर हादसा होते - होते रह गया.’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को सौंपी गयी शिकायत में उनसे इस ‘‘गंभीर, भयावह घटना’’ के सभी पहलुओं की और अगर कोई साजिश थी तो उसकी भी जांच करने को कहा गया है.

सुरजेवाला ने कहा कि यह अभूतपूर्व है कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की सुरक्षा से लैस किसी व्यक्ति के विमान में गड़बड़ी हुई. उन्होंने कहा कि घटना के दौरान राहुल शांतचित्त रहे और सहयात्रियों को शांत करने की कोशिश की. सुरजेवाला ने कहा कि घटना की गहन जांच की मांग को लेकर डीजीसीए के पास एक और शिकायत दर्ज करायी गयी है. डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ऑपरेटर ने हमें (डीजीसीए) घटना की जानकारी दी. ऑपरेटर की रिपोर्ट के अनुसार ऑटो पायलट (मोड) में कोई गड़बड़ी थी और पायलट ने उसे मैनुअल (मोड) में डाला एवं विमान को सुरक्षित उतारा.’’

उन्होंने कहा, ''ऑटो पायलट (मोड) बंद करना असामान्य नहीं है. किसी भी अतिविशिष्ट व्यक्ति की उड़ान के लिए डीजीसीए विस्तार से इसकी जांच करता है, हम यहां भी ऐसा ही करेंगे.'' गौरतलब है कि राहुल उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, कोगादू और मैसुरू जिलों में पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार के लिए दो दिन की यात्रा पर कर्नाटक गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget