एक्सप्लोरर

केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में संकोच ना करें पीएम: राहुल गांधी

अब तक की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहे केरल के लिए 500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को ‘अच्छा कदम’ बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पीएम मोदी को इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए.

नई दिल्ली: केरल में आई 100 सालों में सबसे भीषण बाढ़ के चलते कई लोगों पर संकट बना हुआ है. बाढ़ के चलते अब तक करीब 324 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए NDRF की टीम लगातार तैनात है. NDRF के जारी किए गए बयान के मुताबिक केरल में बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा राहत और बचाव अभियान चलाया गया है. आंकड़ों की माने अब तक करीब 10 हज़ार से भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है. अब तक की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहे केरल के लिए 500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को ‘अच्छा कदम’ बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पीएम मोदी को इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "प्रिय प्रधानमंत्री, केरल में राहत के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन एक अच्छा कदम है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. यह जरूरी है कि आप इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें. कृपया संकोच मत करिए क्योंकि केरल के लोग बहुत परेशानी का सामना कर रहे हैं."

इससे पहले पीएम मोदी ने सभी मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी देने की घोषणा की है. इस बयान में कहा गया है, 'प्रधानमंत्री ने राज्य को 500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है. यह राशि 12 अगस्त को गृह मंत्रालय द्वारा 100 करोड़ रुपये की घोषणा से अलग है.'

राहुल गांधी ने इसके पहले भी जल्द से जल्द केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, "बिना देर किए केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित की जाए. हमारे करोड़ों लोगों का जीवन, जीविका और भविष्य दांव पर हैं.'

कांग्रेस अध्यक्ष ने आज केरल के बाढ़ पीड़ितों को लेकर एक बड़ा फैसला भी किया. राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य अपना एक महीने का वेतन केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे.

राहुल गांधी के इस फैसले का कई लोगों ने समर्थन किया. ट्वीटर समेत अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर राहुल गांधी के इस कदम को लेकर कई लोग उनके साथ खड़े दिखे.

राहुल गांधी ने इससे पहले कल केरल के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया था. इसके साथ ही केरल में बाढ़ की स्थिति को लेकर राहुल गांधी ने 16 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी. इस बातचीत के दौरान राहुल ने पीएम से केरल के लिए विशेष वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया था.

इसके चलते केरल के मुख्यमंत्री ने देशभर के लोगों से मदद की अपील की थी. केरल के सीएम की अपील के बाद कई राज्य सरकारों ने मंत्रियों, विधायकों, सांसदों समेत कई अन्य लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य के लिए रूपये दान किए हैं. बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए तीनों सेनाएं एकसाथ मिलकर काम कर रही हैं. बाढ़ के चलते केरल में लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में पानी की कमी को पूरा करने के लिए भारतीय रेल के माध्यम से पीने के पानी की सप्लाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget