एक्सप्लोरर

UNSC में चीन के अड़ंगे पर राहुल का पीएम पर निशाना, कहा- शी से डरते हैं मोदी, मुंह से एक शब्द नहीं निकला

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सदस्यों को जैश-ए-मोहम्मद और मसूद अजहर की गतिविधियों का एक पूरा डोजियर सौंपा था. साथ ही भारत ने पहली बार मसूद अजहर की फरवरी 2019 में सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी थी.

नई दिल्ली: भारत के दुश्मन नंबर एक जैश सरगना आतंकी मसूद अजहर को चीन ने एक बार फिर ग्लोबल आतंकी की लिस्ट में शामिल होने से बचा लिया. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन मसूद अहजर के खिलाफ सबूतों के अभाव की बात कहते हुए चौथी बार अपने वीटो का प्रयोग किया. चीन ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों के प्रस्ताव को होल्ड पर रखने की बात कही. भारत ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता बताते हुए कहा कि मोदी-शीजिपिंग से डरते हैं.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''कमजोर मोदी शी (चीनी राष्ट्रपति) से डरते हैं, चीन जब भारत के खिलाफ काम करता है तो उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला. 'नोमो' की चीन कूटनीति. गुजरात में शी के साथ झूला झूले. दिल्ली में शी को गले लगाया. चीन में शी के सामने झुके.''

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया. सुरजेवाला ने लिखा, ''आज फिर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई को चीन-पाक गठजोड़ ने आघात पहुंचाया है. 56 इंच की ‘Hugplomacy’ और झूला-झुलाने के खेल के बाद भी चीन-पाकिस्तान का जोड़ भारत को ‘लाल-आँख’ दिखा रहा है. एक बार फिर एक विफल मोदी सरकार की विफल विदेश नीति उजागर हुई.''

आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते: सुषमा स्वराज इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बड़ा बयान आया है. सुषमा स्वराज ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ कोई बात तब तक नहीं हो सकती है जबतक वो आतंक पर लगाम नहीं लगाता. सुषमा ने कहा कि अगर इमरान खान सरकार वाकई आतंक खत्म करना चाहती है तो वो मसूद अजहर को भारत के हवाले करे. सुषमा स्वराज ने कहा पाकिस्तान को आईएसआई और उसकी सेना को नियंत्रित करने की जरूरत है जो द्विपक्षीय संबंधों को बार-बार नष्ट करने पर आमादा हैं.

मसूद अजहर पर चीनी अड़ंगे से भड़का अमेरिका, कहा- UN काउंसिल को काम नहीं करने दे रहा, हो सकता है एक्शन

मसूद अजहर पर चीनी अड़ंगे से भड़का अमेरिका मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने में चीन के अड़ंगे से अमेरिका भड़क गया है. अमेरिका ने चीन को साफ साफ लफ्जों में चेतावनी दी है. अमेरिका ने कहा है कि चीन ने चौथी बार मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने में चौथी बार अड़ंगा डाला है. चीन ऐसा कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को उसका काम करने से रोक रहा है. बता दें कि मसूद अजहर पर चीन ने अड़ंगा लगा दिया है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर उसने टेक्नीनल होल्ड लगा दिया है.

अमेरिका ने साफ और कड़े शब्दों में कहा, ''एक तरफ चीन दक्षिण एशिया में शांति की बात करता है और दूसरी ओर मसूद को बचाता है, ऐसा कर चीन खुद ही आतंकवाद के सफाए में बाधा बन रहा है. चीन को पाकिस्तान या किसी देश की धरती पर आतंकवाद को पलने नहीं देना चाहिए. अमेरिका ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन अगर मसूद पर कार्रवाई में बाधा बनता रहा तो सुरक्षा परिषद में उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.''

यह वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget