एक्सप्लोरर

NAMO App के बहाने राहुल का मोदी पर हमला, BJP बोली- कांग्रेस अध्यक्ष को तकनीक पता नहीं

राहुल गांधी ने तंज भरे लहजे में ट्वीट किया, ''हाय, मेरा नाम नरेंद्र मोदी है. मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं. जब आप मेरे आधिकारिक ऐप पर साइन अप करते हैं तो मैं आपकी सारी जानकारी अमेरिकी कंपनियों के अपने दोस्तों को दे देता हूं.''

नई दिल्ली: फेसबुक डेटा लीक पर जारी विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'नमो एप' के बहाने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल ने एक खबर का लिंक साझा करते हुए कहा कि जब कोई यूजर्स 'नमो एप' डाउनलोड कर साइन-अप करता है तो उस शख्स की सारी निजी जानकारी अमेरिकी कंपनी को चली जाती है. राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को तकनीक की जानकारी नहीं है.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ''हाय, मेरा नाम नरेंद्र मोदी है. मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं. जब आप मेरे आधिकारिक एप पर साइन अप करते हैं तो मैं आपकी सारी जानकारी अमेरिकी कंपनियों के अपने दोस्तों को दे देता हूं. मुख्यधारा की मीडिया, आपका धन्यवाद. आप इस अहम स्टोरी को दबाकर शानदार काम कर रहे हैं.''

बीजेपी का जवाब

राहुल गांधी के इस मजाक उड़ाने पर बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर तीखा पलटवार किया है. बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी को तकनीक की जानकारी नहीं है. बीजेपी का कहना है कि मोदी और राहुल गांधी में तुलना नहीं की जा सकती, इसलिए वो जनता में भ्रामक जानाकरी पेश कर रहे हैं.

क्या है मामला?

दरअसल फ्रांस के एक हैकर एलियट एल्डरसन ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड करने वाले लोगों की व्यक्तिगत जानकारी तीसरी पार्टी के साथ साझा की गई है.

इलियट एल्डरसन ने ट्विटर पर लिखा कि जब कोई यूजर नरेंद्र मोदी एप पर प्रोफाइल बनाता है, तब उसकी डिवाइस की जानकारी के साथ उसकी निजी जानकारी एक थर्ड पार्टी डोमेन in.wzrkt.com के साथ शेयर की जाती है. यह कंपनी एक अमेरिकी कंपनी क्लेवर टैप से जुड़ी हुई है.

आपको बता दें कि हाल ही में कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा फेसबुक से निजी जानकारी चुरा लेने का मामला सामने आया था. इसके बाद से लगातार फेसबुक पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या हमारा और आपका डेटा फेसबुक पर सुरक्षित है? फेसबुक ने भी अपनी गलती मान ली है.

वहीं केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर 2019 में अपना चुनाव अभियान चलाने के लिए राजनीतिक डेटा विश्लेषक फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ काम करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद से कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी लंबे समय से कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ काम कर रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद पर हमला बोलते हुए कहा था, कानून मंत्री झूठी खबरें फैलाने में मग्न हैं.

और पढ़ें: डेटा लीक के आरोप के बीच जकरबर्ग ने कहा- भारत में चुनाव से पहले करेंगे डेटा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget