एक्सप्लोरर

'BJP उपद्रवियों को दे रही छूट', ट्रेन में बीफ खाने के शक में बुजुर्ग के साथ अभ्रदता पर बोले राहुल गांधी

ट्रेन में बुजुर्ग के साथ अभ्रदता मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया तो वहीं बाकी को छानबीन कर रही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे लेकर बीजेपी र हिंसा फैलाने का आरोप लगाया.

Maharashtra Old Man Assaulted in Train: महाराष्ट्र के धुले एक्सप्रेस ट्रेन में गोमांस के शक में 72 साल के शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया. अब इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उस बुजुर्ग का तस्वीर शेयर करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर नफरत और खुलेआम हिंसा फैलाने का भी आरोप लगाया.

मुसलमानों पर जारी हमले- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "नफरत  को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देश भर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं. भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं. बीजेपी सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है. अल्पसंख्यकों, खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है."

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का इकबाल कायम किया जाना चाहिए. भारत की सांप्रदायिक एकता और भारतवासियों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला संविधान पर हमला है जो हम बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले, नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे."

महाराष्ट्र में बुजर्ग पर हमला

रेलवे पुलिस ने बताया कि मुंबई से सटे ठाणे जिले के कल्याण और इगतपुरी स्टेशन के बीच गोमांस रखने के शक में कई लोगों ने एक बुजुर्ग शख्स (हाजी अशरफ मुनियार) की पिटाई की और गालिया दीं.

बुजुर्ग हाजी अशरफ मुनियार मालेगांव जाने के लिए ट्रेन में बैठे, उनके पास कुछ सामान भी था, लेकिन कुछ यात्रियों को शक हुआ कि उनके समान में गोमांस है. लोगों ने दावा किया कि जब उनके पास मौजूद बड़े से प्लास्टिक के डिब्बे को चेक किया तो उसमे मांस जैसा कुछ था लेकिन किसका था इसको लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी फिर गाली गलौज की. इस दौरान कुछ युवकों उस बुजुर्ग को पीटने लगे और वीडियो बनाने लगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget