एक्सप्लोरर

हिंदू धर्म से बाहर होंगे राहुल गांधी? महाकुंभ की धर्म संसद ने रखी कौन सी शर्त

महाकुंभ में आयोजित धर्म संसद की अध्यक्षता करने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि राहुल गांधी माफी मांगेंगे या फिर धर्म संसद उन्हें हिंदू धर्म से बाहर कर देगी.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एक बयान की वजह से मुसीबत में फंस गए हैं. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अध्यक्षता में हुई महाकुंभ की धर्म संसद में शर्त रखी गई है कि या तो राहुल गांधी माफी मांगें नहीं तो उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत कर दिया जाएगा. हाथरस की रेप पीड़िता के संदर्भ में संसद में दिए गए भाषण के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कह दिया है कि अब साधु-संत नाराज हो गए हैं और प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आयोजित धर्म संसद ने उन्हें एक महीने के अंदर अपनी सफाई देने और ऐसा न करने की स्थिति में हिंदू धर्म से खारिज करने की चेतावनी दी गई है. क्या है पूरा मामला, बताएंगे विस्तार से.

पिछले दिनों राहुल गांधी ने हाथरस की गैंगरेप पीड़िता के परिवार का दर्द बयां करते हुए संसद में परिवार का मुद्दा उठाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि रेप पीड़िता का परिवार अपने घर में पुलिस के पहरे में कैद है, जबकि रेप के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा था, 'कुछ दिन पहले मैं हाथरस गया था. चार साल पहले वहां एक लड़की का गैंगरेप होता है. मैं उस लड़की के घर गया और परिवार से मिला. जिन्होंने गैंगरेप किया वो बाहर घूम रहे हैं और लड़की का परिवार अपने घर में बंद है. लड़की का परिवार बाहर नहीं जा सकता और जो अपराधी हैं वो उनको रोज धमकाते हैं और बाहर घूम रहे हैं. परिवार ने मुझे बताया कि लड़की का अंतिम संस्कार भी नहीं करने दिया और चीफ मिनिस्टर ने इसके बारे में खुलकर मीडिया में झूठ बोला है. ये संविधान में कहां लिखा है कि जो बलात्कार करते हैं वो बाहर रहें और जिसका रेप हुआ है, उसके परिवार को बंद कर दिया जाए. ये आपकी किताब में लिखा हुआ है, मनुस्मृति में लिखा हुआ है, लेकिन संविधान में नहीं लिखा है.'

राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर प्रयागराज के साधु-संत इतने नाराज हो गए कि उन्होंने बाकायदा इसके लिए निंदा प्रस्ताव पास कर दिया. ये निंदा प्रस्ताव पास हुआ महाकुंभ में आयोजित धर्म संसद में जिसकी अध्यक्षता शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कर रहे थे. ये वही शंकराचार्य हैं, जिन्होंने महाकुंभ में मृतकों के आंकड़े पर सरकार से सवाल पूछे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांग लिया तो उन्हें फर्जी शंकराचार्य तक कह दिया गया और उनपर सपाई और कांग्रेसी होने के आरोप लगे. जब बात मनुस्मृति की आई तो शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राहुल गांधी को भी नहीं बख्शा और उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करके कहा कि या तो राहुल गांधी माफी मांगें या फिर उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत कर दिया जाएगा.

अब सवाल है कि क्या राहुल गांधी माफी मांगेगे या फिर धर्म संसद उन्हें हिंदू धर्म से बाहर कर देगी. जाहिर है कि राहुल गांधी के तेवरों को देखकर तो यही लगता है कि वो माफी नहीं मांगेंगे. मानहानि के कितने ही अदालती मुकदमे झेल रहे राहुल गांधी की एक माफी से वो मुकदमे खत्म हो जाते, लेकिन जब सजा के डर से कभी राहुल ने माफी नहीं मांगी तो धर्मसंसद के डर से वो शायद ही माफी मांगें. बाकी रही बात संविधान की, तो धर्मसंसद में हुआ फैसला कोई संविधान का फैसला नहीं है कि राहुल गांधी के हिंदू होने पर इस फैसले की वजह से कोई सवालिया निशान लगे. धर्मसंसद का फैसला महज प्रतिकात्मक फैसला हो सकता है, जिसका राजनीतिक नफा-नुकसान भले ही हो, संवैधानिक तौर पर राहुल गांधी के हिंदू होने पर इसका कोई असर नहीं होगा. 

 

यह भी पढ़ें:-
ममता कुलकर्णी ने दिया किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, बोलीं- 'साध्वी थी और रहूंगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget