एक्सप्लोरर

पीएम नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' के जवाब में कांग्रेस ने शुरू की 'अपनी बात राहुल के साथ'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के साथ रात्रिभोज का अपना एक वीडियो शेयर करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें छात्रों से बहुत कुछ सीखने को मिला है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के साथ रात्रिभोज का अपना एक वीडियो शेयर करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें छात्रों से बहुत कुछ सीखने को मिला है.

गांधी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘मैं कुछ दिनों पहले देश भर से आए कुछ छात्रों के साथ रात्रिभोज पर मिला. यह बहुत दिलचस्प था. मैंने विचारों के आदान-प्रदान से बहुत कुछ सीखा.’’ इस वीडियो में वह छात्रों से नरेंद्र मोदी सरकार, शिक्षा व्यवस्था तथा कुछ अन्य मुद्दों पर बातें करते हुए देखे जा सकते हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव करीब आते देख कांग्रेस अध्यक्ष ने 'अपनी बात राहुल के साथ' शुरू किया है. दिल्ली, असम, महाराष्ट्र, केरल और उत्तर प्रदेश के सात छात्रों को बुलाया गया. इन छात्रों ने राहुल के साथ बातचीत की. कांग्रेस अध्यक्ष छात्रों के साथ ऐसी और मुलाकातें करेंगे.

बता दें कि पीएम मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम के तर्ज पर कांग्रेस ने 'अपनी बात, राहुल के साथ' शुरू की है. पहली बार दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी कुछ छात्रों से बातचीत की. राहुल ने इस बातचीत को काफी दिलचस्प करार दिया.

 8 फरवरी को भोपाल दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आठ फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे और किसानों की रैली को संबोधित करने के साथ-साथ उनसे संवाद भी करेंगे. मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने मंगलवार को बताया, ''राहुल गांधी आठ फरवरी को भोपाल आयेंगे और शहर के जंबूरी मैदान में किसानों के साथ संवाद करने के साथ-साथ उन्हें संबोधित भी करेंगे.''

सलूजा ने कहा, ''इस रैली में समूचे मध्य प्रदेश के किसान आएंगे और राज्य सरकार द्वारा 'जय किसान ऋण माफी योजना' लागू करने के लिए राहुल का अभिनंदन करेंगे.'' सलूजा ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता भी इसमें शामिल होंगे.

AAP को अलका लांबा का जवाब, बोलीं- ‘पार्टी छोड़ने के लिए मुझे कारण खोजने की जरूरत नहीं’ जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर अब शिवसेना के लिए करेंगे काम, पहले बीजेपी-कांग्रेस को मिल चुका है PK का साथ CBI Vs ममता: SC का आदेश- राजीव कुमार से शिलांग में हो पूछताछ, गिरफ्तार नहीं करेगी एजेंसी रोहित शर्मा, चहल को कर रहे थे ट्रोल, लेकिन 'गुगली' के आगे खुद हुए बोल्ड प्रियंका गांधी को कांग्रेस दफ्तर में राहुल के बगल वाला कमरा मिला, आजाद और वोरा को शेयर करना होगा ऑफिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget