एक्सप्लोरर

पीएम पर फिर बरसे राहुल गांधी, कहा- आर्थिक डकैती थी नोटबंदी

नई दिल्ली: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी आर्थिक डकैती है. राहुल गांधी ने अल्मोड़ा में बशीर बद्र के शेर के जरिए पीएम मोदी की नोटबंदी को जमकर कोसा. राहुल गांधी ने शेर पढ़ा... लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में.. भाषण में राहुल ने अमिताभ की फिल्म के गाने का भी जिक्र करते हुए हमला बोला. अमिताभ बच्चन की फिल्म के गाने को कोट करते हुए राहुल ने कहा कि आपका तो लगता है बस यही सपना, राम-राम जपना पराया माल अपना. राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान को दो भागों में बांट रखा है. एक तरफ हिंदुस्तान के अमीर 1 प्रतिशत लोग 50 परिवार, दूसरी तरफ 99 फीसदी लोग, गरीब लोग हैं. इससे पहले राहुल ने गुजरात के मेंहसाणा में पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. कल क्या क्या हुआ था? कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले वह यह बताएं कि सहारा से मिले ‘10 पैकेटों’ में क्या था? राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने मेरा मजाक उड़ाया. आप मेरा जितना मजाक उड़ाना चाहते हैं उड़ाओ लेकिन देश के युवाओं के सवाल का जवाब दो? राहुल गांधी यूपी के बहराइच में रैली को संबोधित करते हुए बोले कि कालाधन हिन्दुस्तान के एक प्रतिशत अमीर लोगों के पास है. हिन्दुस्तान में लाइन में कोई अमीर नहीं लगा है. सारे अमीर लोग मोदी के जहाज में बैठ चीन और जापान जाते हैं. राहुल ने कहा कि काला धन उनके पास नहीं है जो लाइन में लगे हैं. काला धन उनके पास है जो आपके साथ हवाई जहाज में जाते हैं. नोटबंदी के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का विरोध कर रहे लोगों को करारा जवाब दिया है. पीएम ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह युवा हैं, अभी भाषण सीख रहे हैं. मोदी ने कहा कि अच्छा हुआ उन्होंने बोल दिया, नहीं बोलते तो भूकंप आ जाता. प्रधानमंत्री ने कहा, किसी का कालाधन खुल रहा है तो किसी का काला मन खुल रहा है. मोदी का राहुल पर तंज़, ‘अच्छा हुआ बोल दिया, नहीं बोलते तो भूकंप आ जाता’: यहां पढ़ें पूरा मामला मोदी ने राहुल गांधी के द्वारा उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि वो भाषण देने की कला सीख कर रहे हैं. मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल के भाषण से भूकंप आया. मोदी ने कहा कि जब से राहुल बोल रहे हैं वह काफी खुश हैं. इसके साथ ही पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम को भी जवाब दिया. कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए पीएम ने कहा कि जब राहुल कहते हैं कि देश की बड़ी संख्या अनपढ़ है तो वो किसका रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे होते हैं. उन्होंने कहा कि ये 50 फीसदी गरीबी हम किसकी झेल रहे हैं? मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल की रिपोर्ट दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget