एक्सप्लोरर

हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2019 जरूर है मगर साथ ही विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाना भी है.

लकनऊ:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2019 जरूर है मगर साथ ही विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाना भी है. राहुल गांधी ने कहा कि उनका (प्रियंका और सिंधिया) लक्ष्य कांग्रेस की विचारधारा को फैलाना और यूपी में सरकार बनाना है.

राहुल ने अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ यहां रोड शो के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा 'अगर इस देश का कोई दिल है तो यह उत्तर प्रदेश है. अब मैंने प्रियंका और (ज्योतिरादित्य) सिंधिया जी को यहां का महासचिव बनाया है. मैंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो सालों से अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ इन दोनों को लड़ना है और प्रदेश में न्याय वाली सरकार लानी है.'

राहुल गांधी ने आगे कहा 'इनका लक्ष्य लोकसभा में जरूर है, मगर इनका लक्ष्य विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनाने का है. हम यहां पर फ्रंट फुट पर खेलेंगे. बैक फुट पर नहीं खेलने वाले हैं. जब तक यहां कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक सिंधिया जी, प्रियंका और मैं चैन से नहीं बैठेंगे. हम उत्तर प्रदेश में युवाओं, गरीबों और किसानों की सरकार लाएंगे.' जोरदार स्वागत के लिये सभी का दिल से धन्यवाद करते हुए राहुल ने राफेल मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर घेरा.

राहुल गांधी ने कहा देश के चौकीदार ने उत्तर प्रदेश और बाकी प्रदेशों से पैसा चोरी किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार ने वायुसेना से पैसा चोरी किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा 'आज आप अखबार पढ़िये. उसमें साफ लिखा है कि नरेन्द्र मोदी ने (राफेल खरीद सौदे में) समानान्तर बातचीत की. मोदी जी ने भ्रष्टाचार के क्लॉज (धारा) को मिटाया और अनिल अम्बानी को 30 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया.' इससे पहले, उन्होंने राफेल मामले पर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे भी लगवाये. बता दें कि आज प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेगा रोड शो हो रहा है. इस रोड शो में उनके साथ कांग्रेस अद्य़ राहुल गांधी भी मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget