एक्सप्लोरर

इस्तीफे वाली चिट्ठी के बाद कांग्रेस दफ्तर से लेकर राहुल गांधी के घर के बाहर तक फैला सन्नाटा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अपने इस्तीफे की कॉपी मंगलवार को सार्वजनिक की. इस पत्र में उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर मैं 2019 की हार की जिम्मेदारी लेता हूं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के सार्वजनिक इस्तीफे की चर्चा हर तरफ है लेकिन इस इस्तीफे की चिट्ठी आने के फौरन बाद कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा फैल गया. ये अहम इसलिए है क्योंकि राहुल के इस्तीफे को टालने के लिए पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस दफ्तर में जबरदस्त शोरगुल मचा था.

कोई पदाधिकारी इस्तीफा दे रहा था तो कोई प्रदर्शन कर रहा था. राहुल को मनाने के लिए मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में एक दिन का उपवास भी रखा गया. यहां तक कि एक कार्यकर्ता ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश भी की. लेकिन जब राहुल ने सार्वजनिक रूप से इस्तीफे का एलान कर दिया इसके बाद से कांग्रेस दफ्तर पर खमोशी पसर गई.

इस्तीफे के बाद दोपहर से शाम हो गई लेकिन कांग्रेस दफ्तर में कर्मचारियों, इक्का दुक्का नेता और छिटपुट कार्यकर्ताओं के अलावा केवल मीडियाकर्मी नजर आ रहे थे. दफ्तर में एक अलग किस्म की खामोशी थी.

बहरहाल राहुल गांधी ने भले ही अपने ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया अकॉउंट के परिचय से 'कांग्रेस अध्यक्ष' हटा दिया लेकिन मुख्यालय में अध्यक्ष के कमरे के बाहर राहुल का नेमप्लेट बरकरार था. कुछ नेता मीडियाकर्मियों से पार्टी अध्यक्ष के तौर पर संभावित नामों को लेकर चर्चा कर रहे थे. ज्यादातर के चेहरों पर मायूसी थी. शायद इस बात का एहसास साफ झलक रहा था कि राहुल गांधी नहीं माने.

वहीं राहुल गांधी के घर पर भी कोई हलचल नहीं थी. कोई कार्यकर्ता नहीं..कोई नेता नहीं.. जबकि पिछले दिनों में राहुल के घर पर इस्तीफा वापस लेने की मांग को लेकर दो से ज्यादा बड़े प्रदर्शन हो चुके थे. लेकिन बुधवार शाम वहां भी सन्नाटा पसरा हुआ था.

इन सब के बीच ट्वीटर पर राहुल के इस्तीफे पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भावुक होते नजर आए. ज्यादातर ने राहुल से पद पर बने रहने की अपील की तो कइयों ने उनके नेतृत्व को सराहा. वरिष्ठ नेता अजय माकन उन चुनिंदा लोगों में रहे जिन्होंने राहुल के फैसले का समर्थन किया.

'कांग्रेस की हार के लिए कई लोगों को जवाबदेही लेनी होगी', पढ़ें राहुल गांधी की पूरी चिट्ठी

दिलचस्प बात ये रही कि शाम होते ही पार्टी के वयोवृद्ध महासचिव मोतीलाल वोरा के घर पर हलचल तेज हो गई. पहले मीडिया पहुंची और फिर कुछ नेता गुलदस्ते लेकर पहुंचने लगे. दरअसल राहुल के हटने के बाद अगली सीडब्ल्यूसी की बैठक तक वोरा ही पार्टी अध्यक्ष का काम काज देखेंगे.

अगली सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी के नए या फिर अस्थाई अध्यक्ष पर फैसला होगा. हालांकि वोरा ने अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बने रहना चाहिए.

अब नजरें अगली सीडब्ल्यूसी की बैठक पर टिक गई है जो बहुत जल्द बुलाई जा सकती है. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश तो 25 मई को सीडब्ल्यूसी की बैठक में ही कर दी थी लेकिन महीने भर बाद बुधवार 3 जुलाई को उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसका ऐलान कर दिया.

चूंकि राहुल का इस्तीफा सीडब्ल्यूसी ने स्वीकार नहीं किया था इसलिए महीने भर से कांग्रेस में राहुल को मनाने के लिए गहमागहमी मची हुई थी. लेकिन राहुल अपने फैसले पर अडिग रहे और जाते-जाते पार्टी को सीख दे गए कि सत्ता के मोह से निकलने कर ही विरोधियों का मुकाबला किया जा सकता है. राहुल ने ये भी कहा है कि लोकसभा चुनाव में हुई हार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. अब देखना यही है कि राहुल के संदेश का कितना असर होता है? दिलचस्पी इस बात की भी है कि राहुल के बाद कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget