एक्सप्लोरर

Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर राहुल गांधी बोले- 'उनकी पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं'

Nehru Memorial Name Change: राहुल गांधी आज गुरुवार को लद्दाख के दोरे पर रवाना हुए. केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद ये राहुल गांधी का पहला दौरा है. वे लेह और कारगिल जाएंगे.

Rahul Gandhi On Nehru Memorial Name Change: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने पर प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार (17 अगस्त) को उन्होंने कहा कि नेहरू की जी पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं. राहुल गांधी का बयान उनके लद्दाख के दौरे पर रवाना होने से पहले आया है.

स्वतंत्रतता दिवस के मौके पर नई दिल्ली के तीन मूर्ति परिसर स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (PMML) कर दिया गया था. इस बारे में 15 जून 2023 को राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया था, जिसे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (14 अगस्त) पर औपचारिक रूप दिया गया. 

लद्दाख दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी

राहुल गांधी दो दिनों के लद्दाख दौरे के लिए निकल चुके हैं. वे दोपहर एक बजे लेह पहुंचेंगे. केंद्र शासित बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख के दौरे में राहुल गांधी लेह और कारगिल जाएंगे. इस दौरान वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक कार्यक्रमों के अलावा राहुल लद्दाख में बाइक ट्रिप भी करेंगे. राहुल की गैर मौजूदगी के कारण ही लोकसभा चुनाव तैयारी के सिलसिले में आज होने वाली बिहार प्रदेश कांग्रेस की बैठक टाल दी गई.

कारगिल हिल काउंसिल को लेकर गहमागहमी

राहुल गांधी अपने दौरे में कारगिल भी जाएंगे, जहां अगले महीने हिल काउंसिल के चुनाव होने हैं. इस वजह से राहुल की यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वे वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव के लिए कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है.

संसद में कहा था- जल्द आऊंगा लद्दाख 

अविश्वास प्रस्ताव पर जब राहुल गांधी संसद में बोल रहे थे. तब उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की बात करते हुए कश्मीर तक की यात्रा का ज़िक्र किया था तो लद्दाख के सांसद ने लद्दाख न आने की बात कही थी जिस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया था कि जल्द ही वहां भी आऊंगा.

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi New Home: 12 तुगलक लेन नहीं, 7 सफदरजंग हो सकता है राहुल गांधी का नया घर, जानें इसके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget