एक्सप्लोरर

चुनावी निरंकुशता को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर उठाए सवाल, कहा- सद्दाम हुसैन और गद्दाफी भी कराते थे चुनाव

वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र की स्थिति में भारत की घटती स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गाधी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि भारत अब एक "लोकतांत्रिक देश" नहीं रह गया है औऱ भारत को "चुनावी निरंकुशता" के रूप में देखा जा रहा है.

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आशुतोष वार्ष्णेय के साथ ऑनलाइन चर्चा के दौरान केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने वैश्विक लोकतंत्र की स्थिति में भारत की घटती स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.

वोट की रक्षा के लिए बने संस्थागत ढांचा

राहुल गांधी का कहना है कि इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन और लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी भी अपने देश में चुनाव करवाते थे और उन्हें जीतते थे. राहुल का कहना है कि 'ऐसा नहीं था कि वे मतदान नहीं कर रहे थे, लेकिन उस वोट की रक्षा के लिए कोई संस्थागत ढांचा नहीं था.'

राहुल गांधी का कहना है कि 'एक चुनाव सिर्फ उन लोगों से जुड़ा हुआ नहीं होता जो एक वोटिंग मशीन पर जाकर बटन दबाते हैं.' उनका कहना है कि 'एक चुनाव उन संस्थानों के बारे में है जो यह सुनिश्चित करते हैं कि देश में ढांचा ठीक से चल रहा है, चुनाव न्यायपालिका की कार्यप्रणाली के बारे में है और संसद में होने वाली बहस के बारे में है. इसलिए आपको वोट देने के लिए उन चीजों की आवश्यकता है.

भारत अब नहीं रहा "लोकतांत्रिक देश": राहुल गांधी

राहुल का कहना है कि भारत अब एक "लोकतांत्रिक देश" नहीं रह गया है. राहुल ने स्वीडन के एक संस्थान की मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा है कि भारत को "चुनावी निरंकुशता" के रूप में देखा जा रहा है, इसके साथ ही भारत में "लोकतांत्रिक स्वतंत्रता में गिरावट" भी देखने को मिल रही है.

बता दें कि स्वीडन की वी-डेम इंस्टीट्यूट ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि देश में 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत में 'राजनीतिक अधिकार और नागरिक स्वतंत्रताएं खत्म हो गई हैं.' वहीं सरकार ने भी फ्रीडम हाउस की रिपोर्ट पर जोरदार पलटवार किया है और कहा है कि देश ने अच्छी तरह से लोकतांत्रिक प्रथाओं की स्थापना की है.

राहुल गांधी का कहना है कि 'भारत में लोकतंत्र की स्थिति बदतर हो गई है, हमें इस बारे में किसी मोहर की जरूरत नहीं है.' इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका माइक एक बार संसद में "बंद" कर दिया गया था. उनका कहना है कि 'मेरा माइक संसद में बंद कर दिया गया था और इसे टेलीविज़न पर प्रसारित नहीं किया गया था.'

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली से आई शर्मसार करने वाली तस्वीर, बेटे ने 76 साल की बुजुर्ग मां को मारा थप्पड़, हुई मौत

इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पुदुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget