एक्सप्लोरर

'मैं RSS के ऑफिस में नहीं जा सकता, मेरा गला काटना पड़ेगा', बोले राहुल गांधी, सुरक्षा में चूक पर भी दिया जवाब

भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय पंजाब के होशियारपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 1 फीसदी लोगों के पास देश की 40 फीसदी संपत्ति है.

Rahul Gandhi Press Conference: पंजाब के होशियारपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ती खाई का मुद्दा उठाया. राहुल गांधी ने कहा, देश के 1 फीसदी लोगों के पास देश की 40 फीसदी संपत्ति है. उन्होंने कहा देश में 21 लोगों के पास उतना धन है, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है.

भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय पंजाब के होशियारपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को पहले किया जाना था लेकिन यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की मौत के बाद इसे टाल दिया गया था.

सुरक्षा में चूक पर कही ये बात
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा में चूक की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी. वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था. इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे. यात्रा में ऐसा होता रहता है."

कांग्रेस नेता ने कहा, "भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है. सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है. चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है. जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी वैसी लड़ाई नहीं है. अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है."

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा "मैं आरएसएस के ऑफिस में कभी नहीं जा सकता, मेरा गला काटना पड़ेगा."

'वरुण गांधी को गले लगा सकता हूं'
वरुण गांधी पर राहुल गांधी ने कहा "वो बीजेपी में हैं, मेरी विचारधारा उनसे नहीं मिलती. मैं आरएसएस के दफ्तर में नहीं जा सकता चाहे मेरा गला काट दिया जाए. वरुण ने उस विचारधारा को  अपनाया. उनसे मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं लेकिन उनकी विचारधारा नहीं अपना सकता."

अमीरी-गरीबी की बढ़ती खाई पर बोले
राहुल गांधी ने देश में अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ती खाई पर भी सवाल उठाया. कांग्रेस ने कहा देश के 50 प्रतिशत सबसे गरीब लोग 64 प्रतिशत जीएसटी देते हैं. वहीं, देश के 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोग सिर्फ 3 प्रतिशत जीएसटी देते हैं. 

उन्होंने आगे कहा देश की 40 प्रतिशत संपत्ति पर 1 प्रतिशत अमीरों का कब्जा है, जबकि देश की 50 फीसदी आबादी सिर्फ 3 प्रतिशत संपत्ति की मालिक है. उन्होंने कहा देश का मीडिया इन चीजों पर सवाल नहीं करता है.

यह भी पढ़ें

भारत जोड़ो यात्रा कर रहे थे राहुल गांधी, सुरक्षा घेरा तोड़कर आया शख्स और लगा लिया गले, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget