एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: उदयपुर में हत्या पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, क्या कुछ बोले?

Udaipur Murder Case: उदयपुर में हुई हत्या की सनसनीखेज घटना पर राहुल गांधी ने कहा कि धर्म के नाम पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.

Udaipur Murder Case: उदयपुर (Udaipur) में टेलर कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) की निर्मम हत्या की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने निंदा की है. उन्होंने कहा, ''उदयपुर में हुई जघन्य हत्या से मैं बेहद स्तब्ध हूं. धर्म के नाम पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती. इस हैवानियत से आतंक फैलाने वालों को तुरंत सख़्त सज़ा मिले. हम सभी को साथ मिलकर नफ़रत को हराना है. मेरी सभी से अपील है, कृपया शांति और भाईचारा बनाए रखें.''

वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा, ''उदयपुर में घटी हिंसक घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. धर्म के नाम पर नफरत, घृणा व हिंसा फैलाने वाले मंसूबे हमारे देश व समाज के लिए घातक हैं. हमें मिलकर शांति व अहिंसा के प्रयासों को मजबूत करना होगा.''

दो युवकों की गिरफ्तारी

हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा, ''उदयपुर में युवक की हत्या के दोनों आरोपियों को राजसमंद से गिरफ्तार किया गया है. इस केस में अनुसंधान केस ऑफिसर स्कीम के तहत किया जाएगा एवं त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित कर अपराधियों को न्यायालय कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी. मैं पुन: सभी से शान्ति बनाए रखने की अपील करता हूं.''

पुलिस के मुताबिक, कन्हैया लाल साहू की उदयपुर में धान मंडी क्षेत्र में टेलरिंग (कपड़े सिलाई) की दुकान थी. वहां दो व्यक्ति हथियार के साथ आये और उनमें में से एक ने धारदार हथियार से टेलर की हत्या कर दी. इस घटना के बाद स्थानीय बाजार बंद हो गया. इलाके में भारी तनाव है. कन्हैया लाल को लेकर दावा है कि उन्होंने पैंगबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वालीं नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट डाले थे.

हत्या के बाद तनाव

हत्या की घटना के बाद तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. अतिरिक्त बलों की भी तैनाती की गई है. धानमंडी , घंटाघर , हाथीपोल , अम्बामाता ,सूरजपोल , भूपालपुरा और सविना थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है.

इस घटना के फौरन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की मैं भर्त्सना करता हूं. इस घटना में शामिल सभी अपराधियों कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं पुलिस अपराध की तह तक जाएगी. मैं सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास न करें. वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा.’’

उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बर्बर हत्या पर असदुद्दीन ओवैसी क्या कुछ बोले?

उदयपुर में बवाल के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद, दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूरे राज्य में अलर्ट | अब तक की 10 बड़ी अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget