एक्सप्लोरर

मोदी को चुनौती के बाद बोली BJP- प्रधानमंत्री के साथ बहस करने के लायक नहीं हैं राहुल

राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर बीजेपी ने कहा है कि सच तो ये है कि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के समय सौदे की कीमत की तुलना में एनडीए सरकार की ओर से तय सौदे की कीमत 9 फीसद कम है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री को बहस करने की चुनौती देने को लेकर तीखा प्रहार करते हुए बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मोदी के साथ बहस करने के लायक नहीं हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष खुद ‘कर’ संबंधी परेशानी का सामना कर रहे हैं और कर मामले में परेशानी से हताश होकर झूठे झूठे आरोप लगा रहे हैं.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की परेशानी एक कंपनी के आयकर मूल्यांकन के संबंध में है जिसमें उनकी मां सोनिया गांधी और वे खुद बहुलांश हिस्सेदार है. उन्होंने कहा कथित कंपनी को 50 लाख रूपये के निवेश पर अधिग्रहित किया गया जिसकी परिसम्पत्ति 5000 करोड़ रूपये की थी . राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि सच तो ये है कि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के समय सौदे की कीमत की तुलना में एनडीए सरकार की ओर से तय सौदे की कीमत 9 फीसद कम है. प्रसाद ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी इतने हताश हो गए हैं कि झूठ बोलने की पराकाष्ठा कर रहे हैं.’’ कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने सवाल किया कि राहुल गाँधी अपने झूठे प्रचार के क्रम में देश हित की कितनी अनदेखी करेंगे ?  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बहस करने के लायक नहीं हैं राहुल गांधी . कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा किए कंपनी 23 नवंबर 2010 को बनती है और 12 दिन के भीतर एआईसीसी का 90 करोड़ का रिण 50 लाख रूपये में हासिल कर लिया गया . कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया. प्रसाद ने सवाल किया कि कोई 50 लाख रूपये में 90 करोड़ रूपये का रिण हासिल कैसे कर सकता है ?  उन्होंने दावा किया कि 2011..12 में इसकी वार्षिक आय 68 करोड़ रूपये बतायी गई . लेकिन पूरा अधिग्रहण 5000 करोड़ रूपये का था, ऐसे में यह राशि 154 करोड़ रूपये होने की बात सामने आई. बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी कर के मामले में परेशानी में हैं और अच्छी परेशानी में हैं. लेकिन जब लग रहा है कि कर के मामले में काफी परेशानी में हैं, तब झूठे झूठे आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी ये समझते हैं की मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उनके (राहुल गांधी) खिलाफ चल रही कार्यवाही को कम किया जाएगा तो ऐसा नहीं होगा. राफेल सौदे पर राहुल के आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि जब राहुल गांधी ने संसद में यह बयान दिया कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने उसने कहा कि गोपनीयता के संबंध में कोई उपबंध नहीं है, तब पहली बार संसद में दिये गए बयान पर फ्रांस की सरकार की ओर से बयान आया जिसमें उनकी बात को गलत बताया गया.  प्रसाद ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ था कि संसद में दिए गए किसी बयान को फ्रांस सरकार ने गलत बताया हो. उन्होंने कहा, ‘‘सच तो ये है कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के समय सौदे के लिए जो कीमत थी उसकी तुलना में राजग सरकार की ओर से तय सौदे की कीमत 9 फीसद कम है.’’ उन्होंने पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के दौरान संसद में पूछे गए सवालों पर तत्कालीन रक्षा एवं विदेश मंत्री के जवाबों का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि 10 वर्षो तक उनकी :राहुल की पार्टी: सरकार के दौरान रक्षा मंत्री कहते रहे कि रक्षा खरीद के संबंध में गोपनीयता रखी जाती है.  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा इसलिये किया जाता है क्योंकि दुश्मन को हथियार की क्षमता की जानकारी नहीं हो जाए और प्रतिद्वन्द्वी कंपनी को पता नहीं चल जाए . उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चार साल में सारे फैसले ईमानदारी और पारदर्शिता से लिये हैं. यह पूरा देश जानता है. राफेल डील भी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया गया है.

यह भी पढ़ें-

ओपिनियन पोल: मध्य प्रदेश में टूटेगा कांग्रेस का वनवास, बहुमत के साथ बनाएगी सरकार ओपिनियन पोल: रमन सिंह के हाथ से जाएगा छत्तीसगढ़, बहुमत के साथ सत्ता में आएगी कांग्रेस ओपिनियन पोल: राजस्थान में फिर होगा सत्ता परिवर्तन, भारी वोटों से जीतेगी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget