एक्सप्लोरर

अमेठी में लगे सांसद राहुल गांधी की गुमशुदगी के पोस्टर

पोस्टर में लिखा है, ‘’राहुल लापता हैं, जिसके कारण क्षेत्र का विकास ठप है. उनके व्यवहार से आम जनता ठगा और अपमानित महसूस कर रही है. अमेठी में इनकी (राहुल की) जानकारी देने वालों को उचित पुरस्कार दिया जाएगा.’’

अमेठी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में उनकी गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा किये गये हैं. कांग्रेस ने इसे बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साजिश करार देते हुए मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है.

अमेठी में जगह-जगह चिपकाये गये पोस्टर में लिखा है, ‘’राहुल लापता हैं, जिसके कारण क्षेत्र का विकास ठप है. उनके व्यवहार से आम जनता ठगा और अपमानित महसूस कर रही है. अमेठी में इनकी (राहुल की) जानकारी देने वालों को उचित पुरस्कार दिया जाएगा.’’

rahulपोस्टर में निवेदक की जगह ‘अमेठी की जनता’ लिखा गया है. हालांकि इसमें प्रकाशक और मुद्रक का नाम नहीं है.

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने राहुल के बारे में ऐसे पोस्टर चस्पा कराये जाने को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साजिश करार देते हुए कहा कि पूर्व में भी ऐसी हरकतें होती रही हैं. उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे.

बीजेपी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने कांग्रेस के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि इस घटनाक्रम का बीजेपी और संघ से कोई लेना-देना नहीं है. राहुल ने अगर अमेठी के लिये कुछ किया होता तो यह नौबत नहीं आती.

इस बीच, अपर पुलिस अधीक्षक बी. सी. दुबे ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है. अगर आता है तो जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

मालूम हो कि राहुल इससे पहले फरवरी में विधानसभा चुनाव के दौरान अमेठी आये थे. हालांकि एक अगस्त को राहुल ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 56 को फोरलेन बनाने के लिये मकान तथा दुकानें हटाये जाने से प्रभावित अमेठीवासियों से लखनऊ में मुलाकात की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget