एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने खरगे की जीत भविष्‍यवाणी नहीं की, उन्‍होंने तो वोटिंग ट्रेंड देखकर बात कही, कांग्रेस ने दी सफाई

Congress President: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हो चुका है लेकिन सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या ये एक निष्पक्ष चुनाव रहा? राहुल गांधी के बयान के बाद इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं और पार्टी सफाई दे रही है.

Congress President: कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) बन गए हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी शशि थरूर को भारी वोटों से हराया है. तो क्या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को इस नतीजे के बारे में पहले से ही पता था...ये सवाल मीडिया में चारों ओर घूम रहा है क्योंकि चुनाव नतीजों से पहले राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कह दिया था जिससे इस चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे. अब कांग्रेस (Congress) इस पर सफाई दे रही है.

पहले ये जान लेते हैं कि राहुल गांधी ने क्या कहा था जिस पर सवाल उठे. दरअसल, आंध्र प्रदेश के कुलनूर में राहुल गांधी से एक सवाल किया गया कि नया कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी में क्या करेगा. इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता, इस पर खरगे जी कमेंट करेंगे. जहां तक मेरी भूमिका का सवाल है तो बहुत स्पष्ट है कि अध्यक्ष तय करेंगे कि मुझे कहां रहना है और क्या काम करना है...आपको खरगे जी और सोनिया जी से पूछना होगा.

कांग्रेस की सफाई

बातों-बातों में कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान करने के बाद राहुल गांधी के इस बयान पर कांग्रेस की सफाई सामने आई है. पार्टी का कहना है कि पहले ही मतदान की दिशा साफ हो चुकी थी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करके कहा है कि यह गलत मीडिया रिपोर्ट्स थीं कि राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खरगे को अध्यक्ष बता दिया. बात ये है कि प्रेस मीट की शुरूआत से पहले मतदान की दिशा साफ हो चुकी थी. बुधवार दोपहर 2 बजे के आसपास चुनाव नतीजे सामने आए थे.

बीजेपी ने कसा तंज

उधर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा था कि वाह वोटों की गिनती जारी है परिणाम पहले घोषित! खड़गे जी को अध्यक्ष घोषित करने के लिए सुबह से ही पोस्टर तैयार था! जिसने यह सोचा था कि यह एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव था, उसके प्रति संवेदना! यह एक प्रकार की धांधली, फिक्स मैच था! डॉ थरूर की ओर से किए गए खुलासे ने इसे साबित कर दिया और अब ये पोस्टर भी!'

ये भी पढ़ें: कांग्रेस अध्‍यक्ष चुनाव के रिजल्‍ट से पहले ही राहुल गांधी ने खोला राज, बोले- 'मेरा रोल क्‍या होगा ये खड़गे जी से पूछो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget