एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्‍यक्ष चुनाव के रिजल्‍ट से पहले ही राहुल गांधी ने खोला राज, बोले- 'मेरा रोल क्‍या होगा ये खड़गे जी से पूछो'

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के नतीजों का एलान हो गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे नए अध्यक्ष बन गए हैं. हालांकि, राहुल गांधी ने नतीजों से पहले ही राज खोल दिया था.

Rahul Gandhi On Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर (Shashi Tharoor) को मात दे दी है. अब वे कांग्रेस के नए 'बॉस' बन गए हैं. हालांकि, चुनाव के नतीजों से पहले ही राहुल गांधी ने राज खोल दिया था. उन्होंने आंध्र प्रदेश के कुलनूर में एक सवाल के जवाब में कहा, "नए अध्यक्ष तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या होगी." मल्लिकार्जुन खड़गे और अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "खड़गे जी और सोनिया जी से पूछिए."

राहुल गांधी से पत्रकारों ने एक बार फिर पूछा कि नया अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी में क्या करेगा. इस पर राहुल गांधी ने कहा, "मैं कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता, इस पर खड़गे जी कमेंट करेंगे. उन्होंने यह भी कहा, "जहां तक ​​मेरी भूमिका का सवाल है, मैं बहुत स्पष्ट हूं. अध्यक्ष तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है और मुझे कहां रखना है...आपको खड़गे जी और सोनिया जी से पूछना होगा."

अध्यक्ष चुनाव में किसे मिले कितने वोट?

मल्लिकार्जुन खड़गे को कुल 9,385 वोटों में से 7,897 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को सिर्फ 1,072 वोट ही मिले. मल्लिकार्जुन खड़गे अब अंतरिम कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की जगह लेंगे, जो 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद राहुल गांधी के पद छोड़ने के बाद से इस पद पर काबिज हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव जीतने के लिए पार्टी के सबसे पसंदीदा कैंडिडेट के रूप में देखा जा रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में निर्वाचित अध्यक्ष दिवाली के बाद कार्यभार संभालेंगे. 

शशि थरूर ने दी खड़गे को बधाई

शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा, "कांग्रेस का अध्यक्ष बनना एक बहुत बड़ा सम्मान और एक बड़ी जिम्मेदारी है. मैं खड़गे जी को मुबारकबाद देता हूं. एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी."

ये भी पढ़ें- Congress President Election Result: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरूर की बड़ी हार

ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्‍यक्ष का चुनाव जीते खड़गे, थरूर ने दी जीत की बधाई, बोले- पार्टी को दोबारा ताकत देने का काम आज शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget