एक्सप्लोरर

'हिंसा से नहीं निकलेगा कोई हल, सिर्फ शांति ही समाधान', मणिपुर दौरे पर पीड़ितों से मिलने के बाद बोले राहुल गांधी

Manipur Violence: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दौरे के दूसरे दिन राज्य के राज्यपाल और हिंसा से विस्थापित पीड़ितों से मुलाकात की.

Rahul Gandhi In Manipur: हिंसा ग्रस्त राज्य मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने आज पीड़ितों से मिलने के बाद राज्य के लोगों को संदेश दिया है. राहुल गांधी ने कहा, हिंसा से किसी भी तरह का कोई हल नहीं निकलेगा सिर्फ शांति ही समाधान है. 

राहुल गांधी ने वहां पर मीडिया से बात करते हुए कहा, मणिपुर को शांति की जरूरत है. मैं राहत शिविरों में गया और हर समुदाय के लोगों से मिला. राहत शिविरों में दवाई, खाने की कमी है जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. मेरी मणिपुर के हर व्यक्ति से अपील है कि शांति बनाए रखें. मैं यहां मौजूद हूं और जो शांति कि लिए कर सकता हूं वह करूंगा.

मोइरांग में राहत शिविर का दौरा किया
मणिपुर में अपने दौरे के दूसरे शुक्रवार (30 जून) को राहुल गांधी ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग शहर में दो राहत शिविरों का दौरा किया. इस दौरे में उन्होंने हिंसा से विस्थापित हुए पीड़ितों से मुलाकात की. कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सुबह करीब साढ़े 9 बजे हेलीकॉप्टर से मोइरांग पहुंचे और उन्होंने यहां प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी व्यथा भी सुनी. राहुल गांधी के साथ मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, पीसीसी अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र सिंह और पूर्व सांसद अजय कुमार थे.

मोइरांग एक ऐतिहासिक शहर है जहां आईएनए (आजाद हिन्द फौज) ने 1944 में भारत का तिरंगा झंडा फहराया था. अपने दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने चुराचांदपुर में राहत शिविरों का दौरा किया था, जो जातीय दंगों से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक है.

Manipur Violence: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह दे सकते हैं इस्तीफा! राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget