एक्सप्लोरर

देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत, फैसले में देरी से जा रही लोगों की जान- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना से निपटने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाना ही एकमात्र उपाय है और सरकार को जल्द से जल्द लॉकडाउन लगा देना चाहिए.

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट किया, "कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है और वह है पूर्ण लॉकडाउन. राहुल गांधी का ट्वीट ऐसे समय आया है जब देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है. 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "इस समय कोरोना से निपटने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाना ही एकमात्र उपाय है और सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है." उन्होंने आगे लिखा, "समाज के कुछ तबकों को न्याय योजना का लाभ देकर पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए ताकि लोगों की जिंदगियां समय रहते बचाई जा सके." राहुल गांधी इससे पहले भी कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार को अपने सुझाव देते आए हैं.

बता दें कि राहुल गांधी ने एक बार कहा था कि लॉकडाउन सिर्फ कोरोना संक्रमण को कुछ समय के लिए रोकने में मदद करता है, उसे पूरी तरह खत्म नहीं करता. हालांकि, इसबार उन्होंने खुद आगे बढ़कर पूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की है.

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले 

बता दें कि भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. बीते 24 घंटे में देश में 357,229 नए कोरोना केस आए और 3449 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,20,289 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले रविवार को देश में 368,060 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.  वहीं, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक समेत कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से 448 मरीजों की हुई मौत, 18043 नए केस की पुष्टि | केजरीवाल सरकार ने सेना से मांगी मदद

‘भारत में बढ़ती मांग के कारण बाधित आपूर्ति को पूरा करने के लिए टीके के दो करोड़ खुराक की जरुरत’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget