एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Defamation Case: 'मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे...', राहुल गांधी की सजा के एलान पर बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा

Defamation Case में राहुल गांधी को मिली 2 साल की सजा पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने ट्विटर पर सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि 'मेरे भाई सच बोलते रहेंगे.'

Rahul Gandhi Convicted: मानहानि के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुजरात की एक अदालत ने दोषी करार दिया है और उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई है. राहुल गांधी को सजा मिलते ही बेल भी मिल गई है. उनकी सजा पर 30 दिनों तक के लिए रोक लगा दी गई है. वहीं अब उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कोर्ट के फैसले को लेकर सरकार पर सीधे तौर पर निशाना साधा है.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे. सच बोलते हुए जिए हैं, सच बोलते रहेंगे. देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे." उन्होंने आगे लिखा, "सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है." 

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कोर्ट से सजा मिलने के बाद राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है. सत्य मेरा ईश्वर है, अहिंसा इसे प्राप्त करने का साधन है- महात्मा गांधी." वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "उन्हें ज़मानत मिल गई है. ये (BJP) लोग पहले जज को बदलते गए, हमें अंदाजा लग रहा था, लेकिन हम कानून में विश्वास रखने वाले लोग हैं. कानून के तहत ही हम लड़ेंगे."

'आज न्यायपालिका पर दबाव है...'

सूरत सेशंस कोर्ट के फैसले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "आज न्यायपालिका पर दबाव है... राहुल गांधी की जो टिप्पणी है, ऐसी राजनीतिक टिप्पणी चलती रहती हैं. ऐसी टिप्पणियां अटल जी ने, आडवाणी जी ने पता नहीं कितनी की होंगी, लेकिन पहले इस तरह से मामला दर्ज नहीं होता था. हमें विश्वास है कि आने वाले समय में सही फैसला होगा."

क्या है मामला?

राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला उनकी उस टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था, "क्यों सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है?' राहुल गांधी की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एवं विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई थी. वायनाड से लोकसभा सदस्य गांधी ने यह कथित टिप्पणी 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में की थी.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Defamation Case: 'राहुल गांधी को सच बोलने की सजा...', मानहानि मामले में सजा के एलान पर खरगे, जयराम रमेश, केजरीवाल का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget