एक्सप्लोरर

कांग्रेस का OBC सम्मेलन: राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी-आरएसएस का गुलाम बन गया है देश

बीजेपी के ओबीसी सांसदों के बारे में राहुल ने दावा किया कि कुछ ने उनसे कहा कि उनकी सुनी नहीं जाती. राहुल ने कहा कि देश को आगे जाना है तो 50-60% आबादी (यानी ओबीसी) को सम्मान देना होगा.

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित कांग्रेस के ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और खास तौर पर आरएसएस पर जम कर हमला बोला. राहुल ने कहा कि देश बीजेपी के 2-3 नेताओं और आरएसएस का गुलाम बन गया है. कोई खुल कर अपनी बात नहीं कह सकता. हालांकि विपक्षी एकता का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा साल भर के अंदर प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी अध्यक्ष शाह और संघ प्रमुख भागवत को लोगों की ताकत का एहसास हो जाएगा. आरएसएस पर राहुल का हमला अहम इस मायने में भी है कि हाल में ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे.

ओबीसी समाज की बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस समाज में हुनर भरा है. ये मिहनत करते हैं लेकिन हमेशा पर्दे के पीछे रखा जाता है. राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में हुनर को पुरस्कृत नहीं किया जाता. बैंक और राजनीति के दरवाजे इस समाज के लिए बन्द हैं. ओबीसी समाज को लुभाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस समाज को उसका हक दिलवाएगी. यहां भी आरएसएस पर आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि आरएसएस ओबीसी समाज में फूट डालने का काम कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि 20-25 लोग मोदी की मार्केटिंग में पैसा लगाएंगे, और मोदी उनके लिए सरकार चलाएंगे. किसानों का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने फिर आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने 15 उद्योगपतियों का ढाई लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया. राहुल ने कहा कि बीजेपी में सरकार की चाभी आरएसएस के पास होती है. जबकि कांग्रेस में बस की चाभी आम लोगों के हाथों में होती है. राहुल ने कहा कि हम आपके हाथों में बस की चाभी देना चाहते हैं.

राहुल ने भाषण की शुरुआत में एक फैशन डिजाइनर की कहानी सुना कर बताने की कोशिश की कि डिजाइनर के लिए कपड़े बनाने वाले दर्जी का नाम नहीं होता. राहुल ने कहा कि कोका-कोला कम्पनी शुरु करने वाला कभी शिकंजी बेचता था, मैक-डोनाल्ड बर्गर वाला कभी ढाबा चलाता था. इसी तरह फोर्ड, होंडा जैसी कार कम्पनी के मालिक कभी मैकेनिक थे. राहुल ने सवाल उठाया कि भारत में ढाबा वाले बड़ी कम्पनी क्यों नहीं खोल पाते. बीजेपी के ओबीसी सांसदों के बारे में राहुल ने दावा किया कि कुछ ने उनसे कहा कि उनकी सुनी नहीं जाती. राहुल ने कहा कि देश को आगे जाना है तो 50-60% आबादी (यानी ओबीसी) को सम्मान देना होगा.

राहुल ने अपने भाषण में विरोधियों पर हमले तो खूब किए लेकिन ओबीसी समाज के लिए खुद अपना ब्लूप्रिंट नहीं रख पाए. आखिरी में बस यही कहा कि आरक्षण पर कांग्रेस उनके साथ खड़ी है. जबकि ओबीसी समाज से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों जैसे पिछड़ा आयोग या क्रीमी लेयर आदि पर राहुल ने कुछ नहीं बोला. इस बात से सम्मेलन में आए काफी लोग निराश भी थे. सवाल ये है कि जब 2019 में मुकाबला एक ओबीसी प्रधानमंत्री से है तो बिना ब्लू प्रिंट के कैसे राहुल गांधी ओबीसी को रिझा पाएंगे! क्या आरएसएस को कोसने से कांग्रेस को ओबीसी वोट मिलेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget