एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का PM पर करारा हमला, कहा- चौकीदार का भेष, चोरों का काम

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चौकीदार के भेष में चोरों जैसा काम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बैंकों के जितने पैसे नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्तों को दे दिए उससे 40 एम्स का निर्माण किया जा सकता था.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर करारा हमला किया है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री का चौकीदार का भेष है जबकि चोरों के जैसा काम है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बैंकों के 41,167 करोड़ रुपए अपने दोस्तों को देने का आरोप लगाया. ये सारे आरोप कांग्रेस अध्यक्ष ने एक ट्वीट कर लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि जितने रुपए का बैंक फ्रॉड हुआ है उतने में मनरेगा पूरे एक साल चल जाता, तीन राज्यों के किसानों का कर्जामाफ किया जा सकता था और 40 नए एम्स खोले जा सकते थे.

राहुल गांधी ने लिखा, "चौकीदार का भेष, चोरों का काम. बैंकों के 41,167 करोड़ सौंपे जिगरी दोस्तों के नाम." उन्होंने कहा, "41,167 करोड़ में मनरेगा एक साल चल जाता, तीन राज्यों के किसानों का कर्जा माफ हो जाता और 40 नए एम्स खुल जाते"

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ये आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरबीआई की एक रिपोर्ट के आधार पर लगाए हैं. इस रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि साल 2017-18 के बीच धोखाधड़ी करके लोगों ने बैंकों से 41,167.7 करोड़ रुपए लूटे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये रकम पिछले साल की तुलना में 72 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल बैंकों ने इस तरह के फ्रॉड में 23, 993 रुपए गंवाए थे. बैंकों के रुपए गंवाने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है.

साल 2013-14 में बैंकों ने 10,170 करोड़ रुपए गंवाए थे. पिछले चार साल में बैंकों से होने वाली फ्रॉड की रकम चार गुना बढ़ गई है. जितने भी रुपए का इस साल बैंकों से फ्रॉड हुआ है उसमें 50 करोड़ रुपए से अधिक रुपए के होने वाले फ्रॉड की हिस्सेदारी 80 फीसदी है. फ्रॉड के 93 प्रतिशत केस सरकारी बैंकों में हुए हैं. प्राइवेट बैंकों का रिकॉर्ड इसमें बेहतर दिख रहा है.

यह भी पढ़ें-

नक्सलियों ने कहा- नोटबंदी के समय बीजेपी MLC ने लिए थे 5 करोड़ रुपये, नहीं लौटाया तो किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget