एक्सप्लोरर

राहुल का PM मोदी पर वार, पूछा- कर्नाटक में अपने 'मोस्ट वांटेड' उम्मीदवारों पर कब बोलेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के दागी उम्मीदवारों के नामों वाला एक वीडियो साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''प्रिय मोदी जी, आप बहुत बात करते हैं. दिक्कत यह है कि आप जो कहते हैं वह कामों में नहीं दिखता है.''

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जुबानी चुनौती दे रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जो मोदी कहते हैं वह करते नहीं हैं. राहुल ने बीजेपी के दागी उम्मीदवारों के नामों वाला एक वीडियो साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''प्रिय मोदीजी, आप बहुत बातें करते हैं. समस्या यह है कि आपकी कथनी और करनी में मेल नहीं है. कर्नाटक में उम्मीदवारों के आपके चयन की एक बानगी प्रस्तुत है. यह 'कर्नाटक के मोस्ट वांटेड' लोगों के एपिसोड जैसा लगता है.''

वीडियो में दावा किया गया है कि खनन माफिया रेड्डी ब्रदर्स (जनार्दन रेड्डी का परिवार) को बीजेपी ने आठ टिकट दिये. इनपर भ्रष्टाचार समेत 23 केस दर्ज हैं. येदियुरप्पा समेत बीजेपी के 11 प्रमुख नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में लगातार कांग्रेस के भ्रष्टाचार का जिक्र कर रहे हैं. वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस अपने आप को पाक-साफ बताते हुए बीजेपी को खनन माफिया जनार्दन रेड्डी को लेकर कठघरे में खड़े कर रही है.

आपको बता दें कि बीजेपी ने जनार्दन रेड्डी के भाई जी. सोमशेखर रेड्डी को टिकट दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने रेड्डी को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए चुनाव प्रचार की इजाजत नहीं दी थी. जनार्दन रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सोमशेखर रेड्डी के लिए बेल्लारी जाकर चुनाव प्रचार करने की इजाजत मांगी थी. जस्टिस ए.के.सीकरी और जस्टिस अशोक भूषण की पीठ ने जनार्दन रेड्डी की याचिका खारिज कर दी और कहा, "आपके भाई खुद अपनी देखभाल कर लेंगे."

अवैध खनन मामले में जमानत पर बाहर, जनार्दन रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि वह अपने छोटे भाई सोमशेखर रेड्डी के लिए कर्नाटक के बेल्लारी में 8 और 9 मई को चुनाव प्रचार करना चाहते हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से 12 मई को बेल्लारी में अपना मत डालने की भी अनुमति मांगी. चुनाव परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2015 में अवैध खनन मामले में जनार्दन को जमानत देते हुए कर्नाटक के खनन क्षेत्रों, जैसे बेल्लारी से दूर रहने का आदेश दिया था.

बेंगलुरू को 'गार्बेज सिटी' कहना कर्नाटक का अपमान, माफी मांगें पीएम: कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget