एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बताएं कि चीन ने हमारी जमीन ली और वो कार्रवाई करेंगे, देश आपके साथ है-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिर एक बार सवाल पूछा है कि आखिर हमारे सैनिकों को सीमा पर बिना हथियार किसने भेजा और क्यों?

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन-भारत तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है और कहा है कि वो बिना डरे देश को बताएं कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है. उन्होंने रिटायर्ड आर्मी जनरल्स के हवाले से कहा कि चीन ने एक जगह नहीं बल्कि तीन जगह हमारी जमीन छीनी है.

राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिर एक बार सवाल पूछा है कि हमारी सेना के जवानों को बिना हथियार किसने भेजा और क्यों?

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए दिए गए वीडियो संदेश में कहा कि हिंदुस्तान के वीर शहीदों को मेरा नमन. पूरा देश मिलकर, एक साथ, एक होकर, सेना के साथ और सरकार के साथ खड़ा है, मगर एक बहुत जरुरी सवाल उठा है.

कुछ दिन पहले हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हिंदुस्तान की एक इंच जमीन किसी ने नहीं ली, कोई हिंदुस्तान के अंदर नहीं आया. मगर सुनने को मिल रहा है, लोग कह रहे हैं, सैटेलाइट फोटोग्राफ्स में दिखाई दे रहा है, लद्दाख की जनता कह रही है, आर्मी के रिटायर्ड जनरल्स कह रहे हैं कि चीन ने हमारी जमीन छीनी है, एक जगह नहीं बल्कि तीन जगह चीन ने हमारी जमीन छीनी है.

प्रधानमंत्री जी, आपको सच बोलना ही पड़ेगा, देश को बताना पड़ेगा, घबराने की कोई जरुरत नहीं है. अगर आप कहेंगे कि जमीन नहीं गई और सचमुच में जमीन गई है, तो चीन का फायदा होगा. हमें मिलकर इनसे लड़ना है, उनको उठाकर वापस फेंकना है, निकालना है, तो आपको सच बोलना पड़ेगा. बिना घबराए, बिना डरे, आप बोलिए कि हाँ, चीन ने जमीन ली है और हम कार्यवाही करने जा रहे हैं, पूरा देश आपके साथ खड़ा है. और आखिरी सवाल- हमारे जो भी शहीद हैं, उनको बिना हथियार किसने भेजा और क्यों भेजा?

सोनिया गांधी ने भी पीएम पर साधा निशाना

बता दें कि आज कांग्रेस ने लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 'शहीदों को सलाम दिवस' मनाया है और इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी से कहा है कि सरकार को भारतीय सेना को पूरा समर्थन, सहयोग और ताकत देनी चाहिए.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए पूछा सवाल

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने भी आज ट्वीट के जरिए पीएम मोदी से सवाल पूछा कि भारत के लोग जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री ने बिना हथियार के हमारे जवानों को चीन की सेना का सामना करने के लिए क्यों जाने दिया.

ये भी पढ़ें

देश के लोग जानना चाहते हैं हमारी सेना को बिना हथियार के क्यों चीन की सेना के सामने भेजा गया- प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
INDIA Bloc March Live: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
LIVE: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget