एक्सप्लोरर

माल्या विवाद: कांग्रेस ने की जेटली के इस्तीफे की मांग, राहुल बोले- खुद भगाया या ऊपर से ऑर्डर मिला

ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा है कि ढाई साल से अरुण जेटली ने माल्या के साथ मीटिंग की बात जनता और जांच एजेंसियों से छुपाए रखी.

नई दिल्लीः विजय माल्या ने कल खुलासा किया कि वो देश छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिला था और इसके बाद अरुण जेटली ने इसको खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ सांसद होने के नाते विजय माल्या से मुलाकात की थी और इस मुलाकात में बैंकों के लोन सेटलमेंट को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी. इसको लेकर विपक्ष लगातार वित्त मंत्री पर हमलावर है और आज इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए फिर अरुण जेटली पर हमला बोला है.

ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा है कि ढाई साल से अरुण जेटली ने माल्या के साथ मीटिंग की बात जनता और जांच एजेंसियों से छुपाए रखी. उन्हें अचानक याद आया है कि वो माल्या से मिले थे जिसमें उसने बताया था कि वो देश छोड़कर लंदन जा रहा है. ये काफी शर्मनाक है और अरुण जेटली अब अपने पद पर बने रहने में असमर्थ साबित हो रहे हैं.

आज राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वित्त मंत्री पर बड़ा हमला बोला था और कहा था कि अरुण जेटली ने विजय माल्या की भागने में मदद की. राहुल गांधी ने वित्त मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि वो बताएं कि उन्होंने ये खुद से किया या फिर उन्हें ऊपर से ऐसा करने का ऑर्डर मिला था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने पीएल पुनिया के हवाले से आरोप लगाया कि वित्त मंत्री गलत जानकारी दे रहे हैं. संसद के सेंट्रल हॉल में एक मार्च को वित्त मंत्री जेटली और विजय माल्या की बाकायदा 15-20 मिनट तक बैठकर बातचीत हुई थी.

इसके अलावा आज भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की वित्त मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात के दावे को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि यह सरकार भगोड़ों को विदेश भगाने के लिए ‘ट्रैवेल एजेंसी’ चला रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि अगर सरकार देश का पैसा लूटने वालों को खुद भगा देगी तो फिर देश को कौन बचाएगा? उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि मोदी सरकार आजकल (भगोड़ों को) भगाने, हवाई मार्ग से ले जाने और विदेश में बसाने के लिए ट्रैवेल एजेंसी चला रही है और यही नीति अपना रही है.’’

राहुल बताएं किंगफिशर एयरलाइंस और गांधी परिवार के बीच क्या रिश्ता है: बीजेपी संसद के सेंट्रल हॉल में वित्त मंत्री और माल्या के बीच 15-20 मिनट की मुलाकात, दोनों में हुई डील, जेटली इस्तीफा दें- राहुल गांधी जेटली ने संसद को माल्या से मुलाकात के बारे में क्यों नहीं बताया? यशवंत सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget