एक्सप्लोरर

पीएम ने आपका पैसा बैंकों में जमा करवाया और नीरव मोदी जैसे लोग ले उड़े: राहुल गांधी

मेघालय की 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और तीन मार्च को नतीजों का एलान होगा.

इंफाल: मेघालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने इस बार पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल ने कहा है कि पीएम मोदी ने आपका पैसा बैंकों में जमा करवाया और नीरव मोदी जैसे लोग उसे ले उड़े. राहुल गांधी ने कहा, ‘’पीएम मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं हैं वो खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले हैं.’’  उन्होंने कहा, ‘’बैंक में जमा देश के लोगों के बाइस हजार करोड़ रुपये नीरव मोदी ले उड़ा.’’  राहुल ने आगे कहा, ‘’बीजेपी यहां आकर चर्चों को करोड़ रुपये देने का लालच देती है. वे सोचते हैं कि कांग्रेस विधायकों कि तरह चर्च और ईश्वर को भी खरीद लेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं बीजेपी को बता देना चाहता हूं कि मेघालय की जनता उनकी इस साजिश को जान चुकी है.’’ बता दें कि मेघालय की 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और तीन मार्च को नतीजों का एलान होगा. इससे पहले आज राहुल ने पीएम मोदी पर उनके रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर भी निशाना साधा. राहुल ने कहा कि प्रत्येक भारतीय चाहता है कि वह नीरव मोदी द्वारा करोड़ रूपये की ‘लूट-खसोट’ और ‘राफेल घोटाले’ पर अपने विचार रखें. राहुल ने ट्वीट के जरिये पीएम मोदी पर हमला बोला. उन्होंने प्रधानमंत्री के 14 फरवरी के एक ट्वीट को भी इसके साथ टैग किया है जिसमें उन्होंने अपने 25 फरवरी के अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए लोगों के विचार और सुझाव आमंत्रित किये थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मोदीजी, आपने पिछले माह मन की बात ‘एकालाप’ में मेरे सुझाव की अनेदखी कर दी थी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप विचारों की बात क्यों कर रहे हैं जबकि आप दिल से यह बात जानते हैं कि प्रत्येक भारतीय आपसे क्या सुनना चाहता है...1. नीरव मोदी की 22,000 करोड़ रूपये की लूट एवं खसोट. 2. 58,000 करोड़ रूपये का राफेल घोटाला.’’ राहुल ने कहा, ‘‘मैं आपके ‘प्रवचन’ सुनने को बेताब हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget