एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के भाषण पर राहुल गांधी भी हमलावरः पूछे राफेल डील को लेकर 3 तीखे सवाल 

ऱाहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने 1 घंटे के भाषण में एक शब्द राफेल डील के ऊपर नहीं बोले जबकि ये इतना गंभीर मुद्दा है. राफेल डील में कुछ तो गलत हुआ है.

नई दिल्लीः राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में एक घंटे से भी ज्यादा लंबे भाषण में कांग्रेस पर तीखा हमला किया. विपक्ष के लागातर हंगामे के साथ पीएम ने भी हमलावर रुख अपनाया और पूरे भाषण में कांग्रेस के कारण पैदा हुई समस्याओं को देश के लिए घातक बताया. पीएम आज शाम को उच्च सदन यानी राज्यसभा में अपनी बात रखेंगे.

पीएम के भाषण पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जमकर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने पीएम के भाषण के बाद उन्हीं से 3 सवाल किए. उन्होंने कहा कि पीएम को याद रखना चाहिए कि वो विपक्ष के नेता नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं. प्रधानमंत्री मोदी अपने 1 घंटे के भाषण में एक शब्द राफेल डील के ऊपर नहीं बोले जबकि ये इतना गंभीर मुद्दा है. राफेल डील में साफ है कि कुछ तो गलत हुआ है.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से किए 3 सवाल

  • राफेल डील पर कॉन्ट्रेक्ट बदला गया या नहीं?
  • राफेल हवाई जहाजों के लिए कितना पैसा दिया गया, पैसा कम या ज्यादा किया गया या नहीं?
  • तय दाम पर खरीद के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी से मंजूरी ली गई या नहीं?

राफेल डील के ऊपर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कह रही हैं कि ये डील फ्रांस और पेरिस में हुई है और इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती है. रफेल डील सेना की रीढ़ की हड्डी बताई जा रही थी और इसी को लेकर देश को पूरी सच्चाई नहीं बताई जा रही है तो इसका क्या मतलब है, प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार करने वालों के ऊपर मौन साध रहे हैं तो किन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है?

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि किसानों की आय बढ़ाने से जुड़ी एक बात पीएम ने नहीं कही, पीएम मधुमक्खी और बांस की बात कर रहे हैं और किसानों को उनकी फसल का सही दाम कैसे मिलेगा? युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा, देश में 24 घंटे में 450 युवाओं को रोजगार मिल रहा है तो सरकार के रोजगार के 1 करोड़ के आंकड़े कितने सही हैं ये कैसे साबित होगा.

अब 4 साल से बीजेपी की सरकार है और देश में आज जो स्थिति है इसके ऊपर बात करनी चाहिए न कि 70 साल से देश में क्या हुआ इसको लेकर हमले किए जाएं, आज पीएम का भाषण किसी चुनावी रैली में दिया जाने वाला राजनीतिक भाषण था जो कि सही नहीं कहा जा सकता है.

कांग्रेस पार्ट ने जो सवाल किए पीएम को उनका जवाब देना चाहिए, वो सत्ता में हैं और उनपर जिम्मेदारी बनती है तो उन्हें सवालों के जवाब देने चाहिए. राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर नहीं देश के प्रधानमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी से सवालों के जवाब देने होंगे.

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्य को दबाकर झूठ बोलने वाले चौराहे पर खड़े हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट का वारंट, याचिकाकर्ता से पूछा- 'जल्दबाजी का क्या लॉजिक'
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट का वारंट, याचिकाकर्ता से पूछा- 'जल्दबाजी का क्या लॉजिक'
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget