एक्सप्लोरर

क्या राघव चड्ढा पर होगी कार्रवाई? विशेषाधिकार समिति की बैठक बुलाई गई

Raghav Chadha Signature Row: आप सांसद राघव चड्ढा को लेकर बुधवार को संसद की विशेषाधिकार कमेटी की बैठक बुलाई गई है.

Raghav Chadha Signature Row: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर विशेषाधिकार हनन के मामले को स्वीकार कर लिया है. इसको लेकर बुधवार (9 अगस्त) की शाम को विशेषाधिकार समिति की बैठक बुलाई गई. 

आप नेता राघव चड्ढा के खिलाफ दिल्ली सेवा विधेयक को सेलेक्ट कमेटी में भेजने के प्रस्ताव पर आगे विचार करने के लिए विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है. प्रिविलेज कमेटी के भेजे गये पत्र में नाम का उल्लेख किया गया है.

इसमें बताया गया है कि बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा, बीजेपी सांसद नरहरि अमीन, सुधांशु त्रिवेदी, वाईएसआरसीपी सांसद निरंजन रेड्डी और बीजेपी सांसद फांगनोन कोन्याक सहित बाकी सांसदों के नाम फर्जी तरीक़े से लिखे गए हैं. हालांकि चड्डा कहते रहे हैं कि ये झूठ है. 

क्या आरोप है?
सांसदों ने आरोप लगाया कि दिल्ली सेवा संबंधी विधेयक को लेकर प्रस्तावित प्रवर समिति में उनके नाम का प्रस्ताव बिना उनकी सहमति के बिना किया गया. दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  भी दावा किया कि चड्डा ने सांसदों के फर्जी साइन करवाए हैं. 

बीजेपी ने क्या कहा?
दिल्ली से बीजेपी के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने चड्ढा को आड़े हाथ लेते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘ इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि आप झूठ, भ्रष्टाचार और अराजकता का पुलिंदा हैं, लेकिन आप सांसद राघव चड्ढा ने संसद में प्रस्ताव पेश करते समय सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर पेश करना एक नया घटियापन है. ’’

दिल्ली बीजेपी सचिव हरीश खुराना ने चड्ढा के मंसूबे पर सवाल उठाते हुए कहा कि कैसे वह किसी भी समिति के लिए किसी भी सांसद का नाम उसकी सहमति के बिना प्रस्तावित कर सकते हैं?

आप ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘ कोई भी सांसद प्रवर समिति के लिए नाम सुझा सकता है और वह भी बिना नामित सदस्य के हस्ताक्षर के. बीजेपी झूठ और अफवाह फैला रही है. 

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘‘जो (सांसद) कह रहे है कि राघव चड्ढा ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए, वे झूठ बोल रहे हैं क्योंकि उसपर (प्रस्ताव पर) हस्ताक्षर नहीं थे. उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए. जिस तरह से उन्होंने (केंद्र ने) फर्जी मामला बनाकर राहुल गांधी को संसद सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिया, बीजेपी वही राघव चड्ढा के साथ भी करना चाहती है. ये लोग बहुत ताकतवर हैं और कुछ भी कर सकते हैं लेकिन हम इससे नहीं डरते.'' 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- 'राहुल गांधी की तरह...', राघव चड्ढा का जिक्र कर BJP पर भड़की AAP, किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget