एक्सप्लोरर

राफेल पर SC के फैसले के बाद BJP का हल्ला बोल, माफी की मांग को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जमकर केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. कांग्रेस ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी प्रचारित किए थे. कांग्रेस की हर रैली में ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाए गए थे. कांग्रेस का आरोप था कि राफेल की खरीद में केंद्र सरकार की ओर से व्यापक भ्रष्टाचार किया गया था.

नई दिल्ली: राफेल विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने के बाद से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी की मांग है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘चौकीदार चोर है’ वाले नारे के लिए देश से माफी मांगें. इसी मांग को लेकर आज बीजेपी देशभर में प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अगुवाई में बीजेपी ने कांग्रेस दफ्तर का घेराव किया.

माफी की मांग को लेकर कल भी प्रदर्शन करेगी BJP

इस मामले में बीजेपी शनिवार को भी देशभर में ‘माफी मांगो अभियान’ चलाएगी. बीजेपी कार्यकर्ता देश के हर जिले मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करेंगे और प्रदर्शन करेंगे. बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राहुल गांधी को लोक लाज को मानना चाहिए.

राफेल को लेकर मोदी पर हमलावर थी कांग्रेस

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जमकर केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. कांग्रेस ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी प्रचारित किए थे. कांग्रेस की हर रैली में ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाए गए थे. कांग्रेस का आरोप था कि राफेल की खरीद में केंद्र सरकार की ओर से व्यापक भ्रष्टाचार किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को दी हिदायत

इस मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी पिटीशन दायर की गई थी. जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था. बाद में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पेटीशन फाइल की गई थी. इस पिटिशन में  सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को क्लीन चिट देते हुए राहुल गांधी को जिम्मेदार पद पर रहते हुए गैर जिम्मेदार बात ना करने की सलाह दी थी. जिसको लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की थी.

देश से माफी मांगे राहुला गांधी- बीजेपी

कल केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि यह सत्य की जीत है और देश से कांग्रेस और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए. जिसके बाद शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि शनिवार को बीजेपी देश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करेगी.

यह भी पढें-

महाराष्ट्र: BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- हमारे पास 119 विधायक, हम ही देंगे स्थिर सरकार

Paytm से करते हैं पैसों का लेनदेन तो हो जाइए सावधान, चल रहा है ऑनलाइन फ्रॉड का गोरखधंधा

टेलीकॉम कंपनियों के बीच आईयूसी चार्ज को लेकर जंग, अब TRAI को करना है फैसला

राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेन में करते हैं सफर तो जरूर पढ़ लीजिए ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget