एक्सप्लोरर

टेलीकॉम कंपनियों के बीच आईयूसी चार्ज को लेकर जंग, अब TRAI को करना है फैसला

आईयूसी चार्ज यानी इंटरकनेक्ट यूजर चार्ज को लेकर रिलायंस जियो और एयरटेल-वोडोफोन की जोड़ी आमने सामने नजर आए. रिलायंस जियो ने आईयूसी चार्ज को खत्म करने की जबकि एयरटेल और वोडाफोन ने इसे जारी रखने की बात कही. अब फैसला ट्राई को करना है.

नई दिल्ली: देश का टेलीकॉम सेक्टर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल टेलीकॉम सेक्टर इन दिनों बेहद उठापटक के दौर से गुजर रहा है. ऐसे में जहां एक तरफ रिलायंस जियो है तो दूसरी तरफ भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की जोड़ी है. टेलीकॉम नियामक ट्राई ने आज एक ओपन हाउस रखा जिसमें दोनों आमने सामने नजर आए.

ट्राई का यह ओपन हाउस टेलीकॉम क्षेत्र की इन कंपनियों के बीच जंग का मैदान ही नजर आया. जहां एक तरफ रिलायंस जियो आईयूसी चार्ज को खत्म करने की पैरवी कर रही थी तो वहीं दूसरी तरफ भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया इसे जारी रखने की वकालत करते नजर आए.

Realme 5s भारत में 20 नवंबर को होगा लॉन्च , जानिए क्या होगा खास

आईयूसी को लेकर जंग

टेलीकॉम नियामक ट्राई को आईयूसी चार्ज यानी इंटरकनेक्ट यूजर चार्जेज को लेकर फैसला लेना है. ट्राई को फैसला लेना है कि मौजूदा समय में 6 पैसे प्रति मिनट का जो आईयूसी चार्ज है वह जारी रखना है या फिर जनवरी 2020 से इसको खत्म कर देना है. इसी को लेकर आज ट्राई ने एक ओपनहाउस रखा था.

रिलायंस जियो ने अपना तर्क रखा कि अगर जनवरी 2020 के बाद भी आईयूसी चार्ज रहता है तो इससे टेलीकॉम सेवाएं सस्ती रख पाना मुमकिन नहीं होगा. वहीं दूसरी तरफ भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लगातार आईयूसी चार्ज को मौजूदा दर के हिसाब से ही जारी रखने के पक्ष में पहले से हैं.

TikTok पर मार्क जुकरबर्ग का सीक्रेट अकाउंट ! जानिए वजह

रिलायंस जियो के डायरेक्टर महेंद्र नाहटा ने कहा कि मौजूदा समय में सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स का इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल का औसत तकरीबन समान है. ऐसे में 1 जनवरी 2020 के बाद आईयूसी चार्ज को जारी रखने का औचित्य नहीं है. नाहटा ने कहा कि जब आईयूसी चार्ज 6 पैसा प्रति मिनट तय किया गया था तब 4G ट्रैफिक महज एक फ़ीसदी था. आज की तारीख में 4G ट्रैफिक काफी ज्यादा है ऐसे में जाहिर है कि खर्च काफी कम हो गया है. साथ ही रिलायंस जियो ने टेलीकॉम ऑपरेटरों यानी के भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के आंकड़ों पर भी सवाल उठाए.

रिलायंस जियो ने कहा कि टेलीकॉम ऑपरेटर अपना सब्सक्राइबर ट्रैफिक 2जी और 3जी नेटवर्क पर दिखाकर वॉइस कॉल कर खर्च ज्यादा दिखा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया के एक अधिकारी ने कहा कि ग्राहकों के पास आज की तारीख में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का विकल्प है. यह कहना बिल्कुल गलत है की कंपनियां 2G नेटवर्क पर ग्राहकों का ट्रैफिक मोड रही है.

Whatsapp के इस नए फीचर से मिलेगी अनचाहे ग्रुप से आजादी, करनी होगी ये सेटिंग

ट्राई के ओपन हाउस में आज टेलीकॉम कंपनियों के बीच की तनातनी खुलकर देखने को मिली. ओपन हाउस के बाद टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा कि आईयूसी चार्ज को लेकर फैसला जल्द से जल्द हो जाएगा. अब देखना यही होगा कि आखिरकार टेलीकॉम नियामक का फैसला किसके पक्ष में आता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget