एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- हमारे पास 119 विधायक, हम ही देंगे स्थिर सरकार

सरकार गठन की कोशिशों के तौर पर हिंदुत्व विचारधारा का समर्थन करने वाली शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने की कोशिश कर रही है. पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में उसने इन पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ा था.

मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी उठापठक के बीच बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है. चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि बीजेपी को राज्य में 119 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. उन्होंने कहा कि राज्य में सिर्फ बीजेपी ही स्थिर सरकार दे सकती है. चंद्रकांत पाटिल का ये बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस तीनों पार्टियां जोड़-तोड़ में जुटी हुई हैं. शिवसेना लगातार कह रही है कि राज्य का अगल मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा.

चंद्रकांत पाटिल ने क्या बयान दिया है?

चंद्रकांत पाटिल ने कहा है, ‘’बीजेपी को 14 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है. हमारे पास कुल मिलाकर 119 विधायकों की संख्या है. इसी वजह से देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि हमारे बिना सरकार नहीं बन सकती.’’ उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी सरकार बनाने का ही विश्वास जताया है. हमारी किसी के साथ चर्चा नहीं लेकिन हम ही स्थिर सरकार देंगे.’’

मुख्यमंत्री पद को लेकर एनसीपी ने दिया बड़ा बयान

इससे पहले राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर एनसीपी की ओर से भी बड़ा बयान समाने आया. एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने कहा है कि निश्चित रूप से सीएम शिवसेना का होगा. उन्होंने कहा, ‘’ये सवाल बार-बार पूछा जा रहा है कि शिवसेना का सीएम कौन होगा? सीएम के पोस्ट को लेकर ही शिवसेना और बीजेपी के बीच में विवाद हुआ तो निश्चित रूप से सीएम शिवसेना का होगा. शिवसेना को अपमानित किया गया है, उनका स्वाभिमान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है.’’

साथ सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं तीनों पार्टियां

बता दें कि सरकार गठन की कोशिशों के तौर पर हिंदुत्व विचारधारा का समर्थन करने वाली शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने की कोशिश कर रही है. पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में उसने इन पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ा था.

शिवसेना ने छोड़ा एनडीए का साथ

सत्ता में साझेदारी को लेकर बीजेपी-शिवसेना में मनमुटाव होने के बाद गठबंधन सहयोगी अलग हो गए और शिवसेना ने एनडीए का साथ छोड़ दिया. विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बीजेपी ने बहुमत नहीं होने का हवाला देते हुए सरकार बनाने का दावा पेश करने से इनकार कर दिया. उसके बाद राज्यपाल ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना और उसके बाद एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया, लेकिन दोनों दल समर्थन पत्र पेश करने में नाकाम रहे. बाद में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया.

145 के बहुमत के आंकड़े तक कौन पहुंचेगा?

गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी 105 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी लेकिन 145 के बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई. बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली शिवसेना को 56 सीटें मिलीं. वहीं एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में प्रदूषण पर बैठक में भाग लेने की जगह इंदौर में जलेबी खाते दिखे गौतम गंभीर, AAP ने साधा निशाना

UNESCO: ग्लोबल मंच पर फिर बेनकाब हुआ पाक, भारत ने कहा- पाकिस्तान के डीएनए में है आतंकवाद लगातार हो रहा है लता मंगेशकर की स्थिति में सुधार, 6 डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में महाराष्ट्र: न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार, शिवसेना कट्टर हिंदुत्व और NCP-कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण छोड़ेंगी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget