एक्सप्लोरर

संसद सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल: TMC ने किया विरोध, कांग्रेस पहले ही स्पीकर को लिख चुकी है चिट्ठी

एबीपी न्यूज़ से TMC नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि यह सरकार का एकतरफा फैसला है. इस पर सर्वदलीय बैठक में पहले बातचीत होनी चाहिए थी.कांग्रेस ने यह साफ कर दिया है कि फेसबुक विवाद, भारत चीन सीमा तनाव, कोरोना महामारी और अर्थव्यवस्था के सवाल पर सरकार से सवाल पूछे जाएंगे.

नई दिल्ली: 14 सितंबर से संसद सत्र शुरू किए जाने का अब औपचारिक ऐलान हो चुका है. इसके मुताबिक संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होकर एक अक्टूबर तक चलेगा. कोरोना काल में होने वाले इस सत्र के लिए नियमों में कई बदलाव किए गए हैं. एक बड़ा बदलाव यह है कि सत्र के दौरान प्रश्नकाल को स्थगित कर दिया गया है. इसे लेकर राजनीतिक विरोध भी हो रहा है.

डेरेक ओ ब्रायन का ट्वीट

तृणमूल कांग्रेस ने प्रश्नकाल को स्थगित किए जाने का कड़ा विरोध किया है.  राज्यसभा में पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने फैसले का विरोध करते हुए ट्विटर पर लिखा कि सांसदों से प्रश्न पूछने का अधिकार छीन लिया गया है. डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि 1950 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है. उनका कहना है कि जब संसद की कार्यवाही के लिए समय कम नहीं किया गया है तो फिर प्रश्नकाल क्यों स्थगित किया गया?

सबकी राय नहीं ली गई- सुदीप बंदोपाध्याय

इस बारे में एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि यह सरकार का एकतरफा फैसला है. इस पर सर्वदलीय बैठक में पहले बातचीत होनी चाहिए थी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाना चाहिए था.

अधीर रंजन चौधरी ने लिखी थी चिट्ठी

लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के सदन में नेता अधीर रंजन चौधरी ने कुछ दिनों पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखा था. उस पत्र में चौधरी ने लोकसभा स्पीकर से प्रश्नकाल और शून्यकाल संगीत नहीं किए जाने की मांग की थी. विपक्षी नेताओं का कहना है कि प्रश्नकाल के दौरान सांसदों को सरकार से सवाल जवाब करने का मौका मिलता है, जिससे सरकार की जवाबदेही तय होती है.

18 दिनों तक बिना छुट्टी के दो पालियों में चलेगी संसद

जैसे की संभावना थी संसद सत्र की कार्यवाही बिना छुट्टी के लगातार 18 दिनों तक चलेगी. शनिवार और रविवार को भी संसद की कार्यवाही चलेगी. पहले दिन, यानी 14 सितंबर को छोड़कर, राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से लेकर एक बजे तक जबकि लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे से लेकर 7 बजे तक चलेगी. 14 सितंबर को लोकसभा की कार्यवाही सुबह जबकि राज्यसभा शाम को चलेगी. संभवत उसी दिन राजसभा में सदन के उपसभापति का चुनाव भी संपन्न होगा.

फेसबुक और चीन से तनाव पर होगा हंगामा

करीब 6 महीने बाद होने वाले संसद सत्र में विपक्ष के पास सरकार को घेरने के कई मुद्दे हैं. सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने यह साफ कर दिया है कि फेसबुक विवाद, भारत चीन सीमा तनाव, कोरोना महामारी और अर्थव्यवस्था के सवाल पर सरकार से सवाल पूछे जाएंगे. जहां तक सरकारी कामकाज का सवाल है तो सरकार की पहली प्राथमिकता उन 11 अध्यादेशों को संसद  की मंजूरी दिलवाना है जिसे इस अंतराल में कैबिनेट ने पास किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अगर CEC दे दें इस्तीफा तो तुरंत कौन संभालेगा EC की कमान? नियम जान लीजिए
Explained: अगर CEC दे दें इस्तीफा तो तुरंत कौन संभालेगा EC की कमान? नियम जान लीजिए
कभी इंजन फेल तो कभी पोल से टक्कर, IndiGo के विमानों में बार-बार क्यों आ रही दिक्कत?
कभी इंजन फेल तो कभी पोल से टक्कर, IndiGo के विमानों में बार-बार क्यों आ रही दिक्कत?
CM विजय के फैसले के विरोध में उतरे कार्ति चिदंबरम, कहा- ‘याद रखना जरूरी कि...’
CM विजय के फैसले के विरोध में उतरे कार्ति चिदंबरम, कहा- ‘याद रखना जरूरी कि...’
SIR पर घमासान: EC विवाद के बीच मैदान में उतरे BJP के 12 CM, विपक्ष का पलटवार
SIR पर घमासान: EC विवाद के बीच मैदान में उतरे BJP के 12 CM, विपक्ष का पलटवार

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
Embed widget