एक्सप्लोरर

जगन्नाथ मंदिर को मिली आतंकी हमले की धमकी, पुरी में दीवारों पर लिखी चेतावनी - 'ध्वस्त कर देंगे...'

Jagannath Puri: जगन्नाथ मंदिर के करीब एक छोटे मंदिर की दीवार पर चेतावनियां लिखी मिली हैं, जिनमें धमकी दी गयी है कि आतंकवादी जगन्नाथ मंदिर को ध्वस्त कर देंगे.

ओडिशा के पुरी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जगन्नाथ मंदिर को लेकर धमकी मिली है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार (13 अगस्त) को जगन्नाथ मंदिर के करीब एक छोटे मंदिर की दीवार पर चेतावनी लिखी हुई मिली है, जिसमें कहा गया है कि आतंकवादी जगन्नाथ मंदिर को ध्वस्त कर देंगे. इस घटना पुरी में काफी चर्चा है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उड़िया भाषा में लिखी यह धमकी, बाली साही स्थित मां बूढ़ी ठकुराणी मंदिर की दीवार पर लिखी मिली है. 

दीवार पर लिखी एक चेतावनी में कहा गया है, ''आतंकवादी श्रीमंदिर को ध्वस्त कर देंगे. मुझे फोन करो, नहीं तो विनाश होगा.'' पुरी के एक निवासी के मुताबिक, ''मंदिर की दीवार पर कई फोन नंबर भी लिखे गए हैं और प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी लिखा गया है.''

मामले को लेकर पुरी पुलिस ने क्या दी जानकारी

पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पिनाक मिश्रा ने मौके का दौरा करने के बाद कहा, ''हमने मामले पर संज्ञान लिया है और इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. हमें कुछ इनपुट मिला है और इसके पीछे शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम बनाई जा रही है.''

शुरुआती जांच में क्या पता चला

एसपी ने बताया कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. शुरुआती जांच से पता चला है कि धमकियां मंगलवार रात को लिखी गईं. उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की हरकत के पीछे का मकसद भी पता लगाने की कोशिश कर रही है. मिश्रा ने कहा, ''कई जगहों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं और सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं. जांच युद्ध स्तर पर जारी है.''

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा बल भी अलर्ट मोड पर हैं. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर सख्ती के साथ जांच की जा रही है. 

इनपुट - पीटीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget