एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder: अमित शाह से मुलाकात के दौरान फूट-फूट कर रो पड़े मूसेवाला के पिता, गृहमंत्री से की CBI जांच की मांग

Moosewala Father Meets Amit Shah: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने गृहमंत्री अमित शाह से कहा कि उन्हें पंजाब की एजेंसी पर भरोसा नहीं हैं और वे चाहते हैं कि उनके बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से कराई जाए.

Sidhu Moosewala Parents Meet Amit Shah: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के परिवार ने चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. गृह मंत्री अमित शाह ने सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता (Sidhu Moosewala Parents) से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की. गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सिद्धू मूसेवाला के पिता खुद को रोक नहीं पाए और फूट फूट कर रो पड़े. पंजाबी गायक (Punjabi Singer) सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी. अब बड़ा सवाल ये है कि क्या पंजाब सरकार (Punjab Govt) सिद्धू मूसेवाले की हत्या की जांच के लिए सीबीआई (CBI) जांच की सिफ़ारिश करेगी? 

सिद्धू मूसेवाला के पिता की गृहमंत्री अमित शाह से ये मुलाक़ात चण्डीगढ़ के टेक्नीकल एयरपोर्ट पर हुई. सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने अमित शाह से अपने बेटे की मौत की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) से करवाने की मांग की. सूत्रों की मानें तो मूसेवाला के पिता सरदार बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है और लोग मुझे चुनाव लड़ने की बातें कर रहे हैं. ये बात उन्होंने अमित शाह से मुलाकात में हुई बातचीत के दौरान कही. 

अमित शाह से मिले मूसेवाला के माता-पिता

सूत्रों के मुताबिक़ अपनी बातचीत के दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि उन्हें पंजाब की एजेंसी पर भरोसा नहीं हैं और वे चाहते हैं कि उनके बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से कराई जाए. बड़ा सवाल ये है कि क्या पंजाब सरकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए सीबीआई जांच की सिफ़ारिश करेगी? सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अपना एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने उन तमाम अटकलों पर विराम लगाया जिसमें ये कहा जा रहा है कि वो संगरूर लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव में पर्चा भर सकते हैं. 

अफवाहें ना फैलाएं लोग- बलकौर सिंह

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि अभी उनके बेटे की चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेवजह की अफवाहें ना फैलाएं. मूसेवाला के पिता ने कहा कि वह 8 जून को होने वाले सिद्दू मूसेवाला के भोज के दौरान अपने मन की बात सबके सामने रखेंगे. 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी में सिद्धू मूसेवाला के शरीर में लगभग 20 से ज्यादा गोलियां लगी थी. इतनी ज्यादा संख्या में गोलियां लगने से सिद्धू मूसेवाला की पसलियां टूट गईं थी और लीवर भी फट गया था. जिसकी वजह से से मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गयी थी.

मूसेवाला की हत्या पर सियासत जारी

सियासी दलों ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार को सिद्धू की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. राजनीतिक दलों का कहना है कि पंजाब सरकार ने पहले तो 400 से ज्यादा वीवीआईपी की सुरक्षा वापस ली और फिर सभी के नाम सार्वजनिक कर दिए, यही कारण है कि हत्यारों को सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) को मारने की खुली जानकारी मिल गई. इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी के तमाम सोशल मीडिया हैंडल से इसकी वाहवाही लूटने की कोशिश भी की गई थी. बता दें कि मशहूर पंजाबी गायक (Punjabi Singer) सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने बीच सड़क पर अंधाधुध फायरिंग कर हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें:

Kerala: केरल में मिड डे मील खाकर 8 छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

Weather Update: देश के कई हिस्सों में 'लू' का प्रकोप, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, जानिए राज्यों के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, RCOM से जुड़े लोगों से पूछताछ
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, RCOM से जुड़े लोगों से पूछताछ
'हम भारत के साथ चीन वाली गलती...', ट्रेड डील पर ट्रंप के करीबी क्रिस्टोफर का बड़ा बयान, 'अमेरिका फर्स्ट' का छेड़ा राग
'हम भारत के साथ चीन वाली गलती...', ट्रेड डील पर ट्रंप के करीबी क्रिस्टोफर का बड़ा बयान, 'अमेरिका फर्स्ट' का छेड़ा राग
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
US Israel Iran War: भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
Embed widget