एक्सप्लोरर

Moose Wala Murder का पाकिस्तान से जुड़ा तार, खालिस्तानी आतंकी रिंदा ने ISI के इशारे पर रची थी कत्ल की साजिश

Moose Wala Murder: ISI के इशारे पर पंजाब में अस्थिरता की रिंदा साजिश रच रहा है. ISI के नापाक मंसूबे का जिम्मा आतंकी रिंदा ने लॉरेंस बिश्नोई को सौंपा है. मूसेवाला मर्डर केस में हुए इस खुलासे के बीच इंटरपोल ने खालिस्तान आतंकी रिंदा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है.

Punjab Singer Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. मूसेवाला मर्डर केस में अब पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी रविंदर सिंह उर्फ रिंदा का नाम सामने आया है. मूसेवाला मर्डर केस में पुणे पुलिस की गिरफ्त में आए महाकाल ने पूछताछ के बाद कई खुलासे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर महाकाल ने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के लिए काम करता है.

ISI के इशारे पर पंजाब में अस्थिरता की रिंदा साजिश रच रहा है. ISI के नापाक मंसूबे का जिम्मा आतंकी रिंदा ने लॉरेंस बिश्नोई को सौंपा है. मूसेवाला मर्डर केस में हुए इस खुलासे के बीच इंटरपोल ने खालिस्तान आतंकी रिंदा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है.

इसी वजह से अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को लगता है कि भारत मे सिख समुदाय को बांटने और अस्थिरता लाने के लिए पाकिस्तान की ISI के कहने पर ही रिंदा ने ये काम लॉरेन्स बिश्नोई को सौंपा होगा. संतोष जाधव को महाकाल से लॉरेंस बिश्नोई ने मिलवाया. महाकाल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है. इस बीच रिंदा के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है. हालांकि ये रेड कॉर्नर नोटिस पंजाब में खुफिया एजेंसी के मुख्यालय पर हमले और ड्रोन साजिश के मामले में हुआ है.

रिंदा और गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

इधर, भारत के 2 बड़े अपराधियों के खिलाफ इंटरपोल ने गुरुवार को देर शाम रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए. इनमें गैंगस्टर से आतंकवादी बना हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) शामिल है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के एक आला अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने इंटरपोल से इन दोनों आरोपियों की बाबत इंटरपोल मुख्यालय लियोन से रिक्वेस्ट की थी कि यह दोनों अपराधी भारत में अनेक बड़ी वारदातों में शामिल है. साथ ही इनमें से एक आतंकवादी गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है. लिहाजा दोनों के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया जाए.

इंटरपोल मुख्यालय ने दोनों अपराधियों की बाबत अपनी छानबीन करने के बाद रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया. इस रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब इंटरपोल के सभी सदस्य देशों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इन दोनों को गिरफ्तार करने के अधिकार मिल गए हैं. इनमें से हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा गैंगस्टर था लेकिन बाद में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आने के बाद वह खालिस्तानी आतंकवाद से जुड़ गया. पिछले दिनों पंजाब में कोर्ट में हुआ बम धमाका हो या फिर हथियारों की बड़ी तस्करी का मामला या फिर पंजाब पुलिस के सीआईडी मुख्यालय पर हुए हमले का मामला इन सभी के तार कहीं ना कहीं जाकर रिंदा से जुड़ रहे थे. हरविंदर सिंह इन दिनों पाकिस्तान में बताया गया है जहां बैठकर वह अपने संपर्कों के जरिए भारत में आतंकवादी घटनाएं करवाने की साजिश रचता है.

कहां छिपा बैठा है गोल्डी बराड़?

दूसरा अपराधी सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) है जो इस समय कनाडा में बताया जाता है. पंजाब के सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moose Wala Murder Case) का वह मुख्य आरोपी बताया जाता है. इसके अलावा पंजाब में उसके ऊपर अनेकों मामले दर्ज हैं.  पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वारा उसके खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र भी दाखिल किए गए हैं और पंजाब की अदालत द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए जा चुके हैं. गोल्डी बराड़ के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 2 जून 2022 को इंटरपोल (Interpol) को रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी करने के लिए रिक्वेस्ट भेजी थी. जिसके आधार पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है. इन दोनों अपराधियों को अब विश्व की इंटरपोल (Interpol) से जुड़े देशों की कोई भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसी गिरफ्तार कर सकती है.

ये भी पढ़ें: Red Corner Notice: हरविंदर सिंह संधू और गोल्डी बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस, ये हैं आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget