एक्सप्लोरर

Red Corner Notice: हरविंदर सिंह संधू और गोल्डी बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस, ये हैं आरोप

Red Corner Notice Against Goldy Brar: गोल्डी बराड़ पर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप है. इंटरपोल ने बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है.

Red Corner Notice Against Harwinder Singh Sandhu: भारत के 2 बड़े अपराधियों के खिलाफ इंटरपोल (Interpol) ने गुरुवार को देर शाम रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी कर दिए. इनमें गैंगस्टर से आतंकवादी बना हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) शामिल है.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के एक आला अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने इंटरपोल से इन दोनों आरोपियों की बाबत इंटरपोल मुख्यालय लियोन से रिक्वेस्ट की थी कि यह दोनों अपराधी भारत में अनेक बड़ी वारदातों में शामिल है. साथ ही इनमें से एक आतंकवादी गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है. लिहाजा दोनों के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया जाए. 

इंटरपोल मुख्यालय ने दोनों अपराधियों की बाबत अपनी छानबीन करने के बाद रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया. इस रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब इंटरपोल के सभी सदस्य देशों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इन दोनों को गिरफ्तार करने के अधिकार मिल गए हैं.

पाकिस्तान में है रिंदा!

इनमें से हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा गैंगस्टर था लेकिन बाद में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आने के बाद वह खालिस्तानी आतंकवाद से जुड़ गया. पिछले दिनों पंजाब में कोर्ट में हुआ बम धमाका हो या फिर हथियारों की बड़ी तस्करी का मामला या फिर पंजाब पुलिस के सीआईडी मुख्यालय पर हुए हमले का मामला इन सभी के तार कहीं ना कहीं जाकर रिंदा से जुड़ रहे थे. हरविंदर सिंह इन दिनों पाकिस्तान में बताया गया है जहां बैठकर वह अपने संपर्कों के जरिए भारत में आतंकवादी घटनाएं करवाने की साजिश रचता है.

कनाडा में है गोल्डी बराड़!

दूसरा अपराधी सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) है जो इस समय कनाडा में बताया जाता है. पंजाब के सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moose Wala Murder Case) का वह मुख्य आरोपी बताया जाता है. इसके अलावा पंजाब में उसके ऊपर अनेकों मामले दर्ज हैं. 

पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वारा उसके खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र भी दाखिल किए गए हैं और पंजाब की अदालत द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए जा चुके हैं. गोल्डी बराड़ के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 2 जून 2022 को इंटरपोल (Interpol) को रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी करने के लिए रिक्वेस्ट भेजी थी. जिसके आधार पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है. इन दोनों अपराधियों को अब विश्व की इंटरपोल (Interpol) से जुड़े देशों की कोई भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसी गिरफ्तार कर सकती है.

Salman Khan Death Threat: लॉरेंस बिश्नोई ने किसे दी थी सलमान खान की सुपारी? पूछताछ में हुआ खुलासा

Covid 19 Cases in India: दिल्ली-मुंबई में कोरोना का ये है ताजा हाल, केंद्र की राज्यों को चिट्ठी, जानिए 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget