केजरीवाल की पार्टी का एक और विकेट गिरा, भगवंत के विरोध में घुग्गी ने छोड़ी पार्टी

चंडीगढ़: केजरीवाल की पार्टी का एक और विकेट गिरा है. भगवंत मान के विरोध में गुरप्रीत घुग्गी ने पार्टी छोड़ दी है. घुग्गी ने कहा कि शराबी आदमी के नीचे काम नहीं कर सकता.
पंजाब में भगवंत मान को आम आदमी पार्टी के संयोजक बनाने पर घुग्गी नाराज़ थे. गुरप्रीत गुग्गी को संयोजक पद से हटाए जाने के विरोध में विधायक सुखपाल खेड़ा ने भी चीफ व्हिप का पद छोड़ दिया था.
आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब में बढ़ी मुसीबत, पार्टी छोड़ सकते हैं गुरप्रीत गुग्गी pic.twitter.com/lcURp9VzG6
— ABP न्यूज़ हिंदी (@abpnewshindi) May 10, 2017
बता दें कि गुरप्रीत गुग्गी ने पिछले साल फरवरी में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था. पंजाब के जाने माने हास्य कलाकार गुग्गी टीवी पर कॉमेडी शो में दिखते रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है.
गुरप्रीत घुग्गी टीवी पर कई कॉमेडी शो में शामिल रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मशहूर कॉमेडी शो इंडियन लाफ्टर चैलेंज से हुए. वहीं हाल ही में पंजाब में पार्टी के संयोजक बने अभिनेता और हास्य कलाकार भगवंत मान भी कई टीवी कार्यक्रमों में काम कर चुके हैं और फिलहाल संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं.

























