एक्सप्लोरर

पंजाब सरकार का मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने से इनकार, कहा- सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर देंगे जवाब

पंजाब पुलिस ने तर्क दिया कि मुख्तार अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे उत्तर प्रदेश नहीं भेजा जा सकता है. बीमारी के कारण बीएसपी से विधायक मुख्तार अंसारी का लम्बी यात्रा करना संभव नहीं है.

नई दिल्ली: यूपी में माफिया मुख़्तार अंसारी पर हो रही लगातार कार्रवाइयों के बीच यूपी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की नोटिस पर पंजाब सरकार के द्वारा की गई अवहेलना अब पंजाब सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुकी है. पंजाब सरकार लगातार माफिया मुख़्तार अंसारी को बचाने में लगी है, जहां एक ओर यूपी पुलिस टीम मुख़्तार को रोपण जेल से यूपी लाने के लिए लगातार सक्रिय है, वहीं एक माफिया को शरण और राजनीतिक संरक्षण देने में पंजाब सरकार लगातार जुटी हुई है.

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मुख़्तार मामले को लेकर सुनवाई होनी है. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की माफिया विधायक मुख्तार अंसारी को कोर्ट में विचाराधीन मामले में पेश कराने की योजना पर पंजाब के रोपड़ जिले की पुलिस और रोपड़ जेल के अधीक्षक ने नोटिस लेने के बाद जवाब दाखिल करने की योजना बताकर गाजीपुर पुलिस को खाली हाथ भेज दिया.

पंजाब पुलिस ने तर्क दिया कि मुख्तार अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे उत्तर प्रदेश नहीं भेजा जा सकता है. बीमारी के कारण बीएसपी से विधायक मुख्तार अंसारी का लम्बी यात्रा करना संभव नहीं है. बता दें कि गाजीपुर पुलिस की टीम सुप्रीम कोर्ट का नोटिस लेकर पंजाब के रोपड़ जेल पहुंची थी. यूपी पुलिस ने रोपड़ जेल अधीक्षक को नोटिस रिसीव कराया, जहां के जेल अधीक्षक ने कोर्ट में जवाब दायर करने को कहा है. मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देकर पंजाब पुलिस ने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने से मना कर दिया. मुख्तार अंसारी को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बांदा से पंजाब की रोपड़ जेल में शिफ्ट किया गया था. उसे पंजाब में दर्ज रंगदारी के एक मामूली मामले में रोपड़ जेल लाया गया था.

अलका राय ने प्रियंका गांधी और पंजाब सरकार पर बोला हमला इस घटनाक्रम के बाद गाज़ीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से बीजेपी विधायक और दिवंगत कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व पंजाब की कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर से मुख्तार अंसारी को बचाने का आरोप लगाया है. एक वीडियो जारी कर उन्होंने प्रियंका गांधी से गुहार भी लगाई है कि आप स्वयं एक महिला हैं, ऐसा कैसे कर सकती हैं? मुख्तार अंसारी खूंखार अपराधी है और यूपी में उसके ऊपर कई मुकदमे चल रहे हैं. उसे यूपी में भेजा जाए, ताकि न्याय मिल सके.

माफिया के रहनुमा आज छटपटा रहे हैं - योगी आदित्यनाथ वहीं माफियाओं के संरक्षण को लेकर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में कहा कि उत्तर प्रदेश में भय,आतंक फैलाने वालों की कोई जगह नही है, ये वही प्रदेश है जहां 2017 से पहले गुंडों मफियाओं और अपराधियों का आतंक रहता था, लेकिन आज वही अपराधी, माफिया गले में तख्ती लटका कर माफी मांग रहे हैं, उन पर हो रही कार्रवाइयों को लेकर उनके रहनुमाओं को अब परेशानी हो रही है. उन्हें बुरा लग रहा है, उनमें छटपटाहट हो रही है, क्योंकि उनके गुर्गों पर शासन का बुलडोज़र चल रहा है.

मुख्यमंत्री के इस संदेश से अब साफ़ हो गया है कि पंजाब सरकार चाहे कितना भी कोशिश कर ले, लेकिन माफिया मुख़्तार को अब ज्यादा दिन संरक्षित नहीं रख पाएगी, क्योंकि अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार भी हर तरीके से तैयार है.

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में क्रैश हुए प्लेन के ब्लैक बॉक्स के लोकेशन का पता चला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  IND vs AUS: नस्लीय टिप्पणी पर भड़के कप्तान विराट कोहली, कहा- इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget