एक्सप्लोरर

Punjab Gas Leakage: पंजाब में जहरीली गैस के रिसाव से हड़कंप, शरीर पड़ गए नीले... कम से कम 11 लोगों की मौत

Punjab Gas Leakage: लुधियाना के ग्यासपुरा में कारखाने में हुई गैस लीक के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. लोग अपने परिवार के उन सदस्यों को ढूंढने में जुटे हैं जो शायद फैक्ट्री में फंसे हुए हैं.

Punjab Gas Leakage: पंजाब के लुधियाना में एक कारखाने में गैस लीक हो गई जिसमें अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बेहोश हो गए. घटना की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की एक टीम और एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है. हर संभव मदद की जा रही है..बाकी जानकारी जल्द.'

गैस रिसाव का यह मामला लुधियाना के ग्यासपुरा का है. जानकारी के मुताबिक लोगों को निकालने के लिए NDRF की टीम मौके पर तैनात की गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस हादसे में बेसुध हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने फिलहाल इलाके को सील कर दिया है और आगे की जांच की जा रही है.

अपने परिवार की तलाश में लोग
एक स्थानीय जिसके परिवार के कुछ लोगों की इस हादसे में मौत हो गई उसने बताया कि यह एक जहरीली गैस का रिसाव था जिसें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है जिनमें से तीन शव नीले पड़ गए हैं. यह इतना जहरीला है कि आप सांस नहीं ले पाएंगे.

एक दूसरे व्यक्ति ने बताया कि उसके परिवार के भी 5 लोग फैक्ट्री में फंसे हुए हैं जिनके बेहोश होने की खबर मिली है. घटनास्थल पर अपने परिवार के सदस्यों की तलाश कर रही एक महिला ने भी मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह कारखाने के पास ही रहती है और वह अपने परिवार के सदस्यों को ढूंढ रही है जो फैक्ट्री में फंसे हैं.

ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: मन की बात को कांग्रेस ने बताया 'मौन की बात', कहा- आज फेकू मास्टर स्पेशल है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget