एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: मन की बात को कांग्रेस ने बताया 'मौन की बात', कहा- आज फेकू मास्टर स्पेशल है

PM Modi Mann Ki Baat: जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मन की बात का 100वां दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है.

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (30 अप्रैल) को अपने शो 'मन की बात' का 100वां एपिसोड प्रसारित करने जा रहे हैं. कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर उनका घेराव किया है. उन्होंने पीएम के शो 'मन की बात' को 'मौन की बात' बताया है. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की राज्य सरकारों पर सवाल उठाए हैं.

पीएम मोदी के शो को लेकर बीजेपी की ओर से कई तैयारियां की गई हैं. अपने शो के प्रसारण से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए लोगों को उनके 'मन की बात' सुनकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. वहीं अब कांग्रेस के कद्दावर नेता जयराम रमेश ने देश की स्थिति पर बात करते हुए उनपर सवालिया निशान लगा दिए हैं.

'मन की बात' नहीं 'मौन की बात'!
जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मन की बात का 100वां दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. लेकिन यह चीन, अडानी, बढ़ती आर्थिक असमानता, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती महंगाई, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले, महिला पहलवानों का अपमान, किसान संगठनों से किए गए वादों को पूरा न करने, तथाकथित भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कर्नाटक जैसी डबल इंजन की राज्य सरकारों के लिए मौन की बात है. आईआईएम रोहतक ने मन की बात के प्रभावों पर कुछ सिद्धांतबद्ध अध्ययन किए जब इसके निदेशक की अकादमिक साख पर खुद शिक्षा मंत्रालय ने सवाल उठाए थे.'

जयराम रमेश के इस ट्वीट पर आमजन भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'करोड़ों बेरोजगार युवाओं, देश के किसानों, जवानों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की 'मन की बात' कब सुनेंगे?.' गौरतलब है कि रविवार को पीएम मोदी अपने खास शो मन की बात का 100वां एपिसोड पूरे करने जा रहे हैं जिसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Mahua Moitra On Wrestlers Protest: 'एथलीट बेटियों को शिकारियों से क्यों नहीं बचाया जा सकता?' महुआ मोइत्रा का BJP पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget